फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Heavy collision between tanker and bus, a dozen passengers injured

जांजगीर चांपा में तेज रफ्तार का कहर: टैंकर और बस के बीच जोरदार टक्कर, एक दर्जन यात्री हुए घायल

Sat, 21 Dec 2024 11:55 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 21 Dec 2024 11:55 AM IST
सार

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम राछा चौक के पास तेज रफ्तार टैंकर वाहन और बस में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक दर्जन यात्री घायल हुए हैं। टैंकर वाहन भी पलट गया। उसके चालक को भी चोट आई है। घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र की है।।

विज्ञापन
Heavy collision between tanker and bus, a dozen passengers injured
क्षतिग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम राछा चौक के पास तेज रफ्तार टैंकर वाहन और बस में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक दर्जन यात्री घायल हुए हैं। टैंकर वाहन भी पलट गया। उसके चालक को भी चोट आई है। घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र की है।।

विज्ञापन


मिली जानकारी अनुसार, नवागढ़ बस स्टैंड से शुक्ला बस जोकि जांजगीर आ रही थी। वहीं, जांजगीर की तरफ से टैंकर नवागढ़ की ओर जा रहा था। तभी राछा चौक के पास टैंकर के चालक ने लापरवाही पूर्वक बस को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार दर्जन भर यात्री घायल हो गए। वहीं, टैंकर को लेकर चालक भागने की कोशिश कर रहा था। मगर रफ्तार कम नहीं होने के कारण चौक से 300 मीटर की दूरी पर जाकर पलट गया। जिससे टैंकर के चालक को भी चोट आई है। सभी का उपचार सीएचसी अस्पताल नवागढ़ में जारी है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे घटना की जांच पड़ताल कर रही है, टैंकर को जब्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed