फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Head on collision between two bikes CAF jawan dies cousin injured bike rider absconded in Janjgir Champa

Janjgir Champa: दो बाइकों में आमने-सामने से भिड़ंत, सीएएफ जवान की मौत, चचेरा भाई घायल, बाइक सवार फरार

Wed, 23 Apr 2025 08:01 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 23 Apr 2025 08:01 PM IST
सार

जांजगीर चांपा जिले में दो बाइक में आमने -सामने जोरदार भिड़ंत हुई है। हादसे में सीएएफ जवान सूरज पटेल की घटना स्थल पर मौत हुई है। वहीं चचेरा भाई विक्रम पटेल गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे बिलासपुर रेफर किया गया है। घटना मुलमुला थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन
Head on collision between two bikes CAF jawan dies cousin injured bike rider absconded in Janjgir Champa
सीएएफ जवान की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले में दो बाइक में आमने -सामने जोरदार भिड़ंत हुई है। हादसे में सीएएफ जवान सूरज पटेल की घटना स्थल पर मौत हुई है। वहीं चचेरा भाई विक्रम पटेल गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे बिलासपुर रेफर किया गया है। घटना मुलमुला थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्राम पनगांव का रहने वाला सीएएफ जवान सूरज पटेल छुट्टी में घर आया था और अपने चचेरा भाई विक्रम के साथ रिश्तेदार के घर ग्राम सिल्ली किसी काम से बाइक में सवार होकर जा रहे थे।  वही ग्राम मुड़पार से कुछ दूर निकलने थे कि सामने से आ रही दूसरी बाइक से दोनों की आमने -सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि जवान सूरज पटेल की सिर फटकार अलग हो गई उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं विक्रम के सिर में भी गंभीर चोट आई है। सूचना मिलते ही 112 की टीम पहुंची और घायल को पामगढ़ अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है। वही दूसरे बाइक सवार व्यक्ति मौके पर से बाइक की लेकर भाग निकला।
विज्ञापन


मुलमुला पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही कर शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया गया। इस मामले में अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है और आगे की जांच पड़ताल के बाद कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed