फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Fraud of six lakhs Appointment order issued by three departments

छह लाख की ठगी: तीन विभागों का निकाला नियुक्ति आदेश, सरकारी नौकरी के नाम पर महिला से ऐंठी रकम, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 10 Jun 2023 04:47 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 10 Jun 2023 04:47 PM IST
सार

रायगढ़ की रहने वाली महिला कल्पना महंत ने सिटी कोतवाली जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराई है की अमन राज निवासी राछा थाना नवागढ़ ने 3 विभागों का एक साथ फर्जी नियुक्ति आदेश जारी कर छह लाख रुपये की ठगी की है। 

विज्ञापन
Fraud of six lakhs Appointment order issued by three departments
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायगढ़ की रहने वाली महिला कल्पना महंत ने सिटी कोतवाली जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराई है की अमन राज निवासी राछा थाना नवागढ़ ने 3 विभागों का एक साथ फर्जी नियुक्ति आदेश जारी कर छह लाख रुपये की ठगी की है। आरोपी अमन राज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। 

विज्ञापन


सिटी कोतवाली प्रभारी लखेश केवट ने बताया कि महिला कल्पना महंत ने रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसमें बताया कि जांजगीर में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करती थी। आरोपी अमन राज से नवंबर 2022 में जांजगीर के कचहरी चौक में मुलाकात हुई थी जिसने सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर छह लाख रुपये की ठगी की है। पीड़ित महिला ने बताया कि 12 दिसंबर 2022 को 2 लाख 53 हजार रुपये दिए इसके कुछ दिन बाद 3 लाख 47 हजार रूपये दिया गया था। कुछ दिन बाद व्हाट्सएप के माध्यम से दिनांक 2 जनवरी 2023 को अनुविभागीय अधिकारी द्वारा लेखापाल नियुक्ति आदेश, दिनांक 27 जनवरी 2023 को विधि मंत्रालय द्वारा कंप्यूटर ऑपरेटर नियुक्ति आदेश और 6 फरवरी 2023 को खाद्य नागरिक उपभोक्ता संरक्षण विभाग का नियुक्ति आदेश पत्र भेजा गया था। इन तीनों विभागों में ज्वॉइन कराने के लिए घुमाता रहा। किसी विभाग में ज्वॉइन नहीं कराया। 

विज्ञापन


पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी अमन राज ने बताया कि नौकरी लगाने के नाम पर फर्जी नियुक्ति आदेश जारी किया है और छह लाख की ठगी की है। आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। आरोपी के पास से नगदी चार हजार रुपए और 1 मोबाईल जब्त किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed