{"_id":"68010d0f9e25bb7b6e09a448","slug":"fire-broke-out-in-electric-bike-showroom-in-champa-2025-04-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CG Fire: चांपा में इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम में लगी आग, तीन बाइक जलकर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Fire: चांपा में इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम में लगी आग, तीन बाइक जलकर खाक
Thu, 17 Apr 2025 07:46 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, चांपा
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 17 Apr 2025 07:46 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में आज एक स्कूटी और मोटर साइकिल के शोरूम में अचानक आग लग गई। आग लगने की वजह से तीन बाइक चपेट में आ गईं। जांच में पता चला है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी।
विज्ञापन
शोरूम में आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चांपा के गेमन पुल के पास स्थित युवान एवी वर्ल्ड नामक इलेक्ट्रिक स्कूटी और मोटर साइकिल के शोरूम में आज दोपहर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग शोरूम में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। जिससे भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
इस हादसे में रेड मोटर कंपनी की तीन इलेक्ट्रिक बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। इसके अलावा शोरूम में लगा एयर कंडीशनर (एसी), सीलिंग और कार्यालय में रखे अन्य सामान भी आग की चपेट में आकर नष्ट हो गए हैं।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने के प्रयास किए गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भी मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई थी।
गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। केवल संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।