{"_id":"6717a100c24ad7a6a109fd00","slug":"elderly-man-murdered-in-janjgir-champa-beaten-to-death-with-a-stick-had-advised-him-not-to-ride-a-bike-at-high-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांजगीर चांपा में बुजुर्ग की हत्या: डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट, तेज रफ्तार बाइक नहीं चलाने की दी थी सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांजगीर चांपा में बुजुर्ग की हत्या: डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट, तेज रफ्तार बाइक नहीं चलाने की दी थी सलाह
Tue, 22 Oct 2024 06:34 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 22 Oct 2024 06:34 PM IST
सार
जांजगीर चांपा जिले के ग्राम पेंड्री में बुजुर्ग व्यक्ति की डंडे से पीटकर हत्या की है। केवल तेज रफ्तार से बाइक नहीं चलाने की बात को लेकर 3 से 4 युवकों ने डंडे से की मारपीट।
विज्ञापन
डंडे से पीटकर बुजुर्ग की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जांजगीर चांपा जिले के ग्राम पेंड्री में बुजुर्ग व्यक्ति की डंडे से पीटकर हत्या की है। केवल तेज रफ्तार से बाइक नहीं चलाने की बात को लेकर 3 से 4 युवकों ने डंडे से की मारपीट। शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है,संदेहियों से पूछताछ जारी है। सिटी कोतवाली थाना जांजगीर की घटना।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से लगे ग्राम पेंड्री में सोमवार को दशहरा मेले का आयोजन किया गया था। जिसमें शाम करीबन 6 बजे गांव का रहने वाला बुजुर्ग व्यक्ति रामनाथ कश्यप 65 वर्ष जोकि तेज रफ्तार से बाइक चला रहे युवकों को सलाह दी कि भीड़ है बाइक को धीरे चला लो और साईलेंसर से तेज रफ्तार आवाज नहीं निकालने बात कही। जिसके बाद वह से चल गया, कुछ देर बाद फिर वापस 3 से 4 युवक वापस आए और मारपीट करते हुए डंडे से सिर पर हमला किया।
विज्ञापन
लड़ाई को देख बचाव करने पहुंचे भाई बेदराम कश्यप और दामाद मनोज कश्यप को चोट आई है। वही रामनाथ कश्यप को गंभीर चोट आने पर जिला अस्पताल जांजगीर में उपचार के लिए लाया गया मगर हालत गंभीर होने पर बिलासपुर रेफर किया गया। जहां रास्ते में ही दम तोड दिया, घटना की जानकारी पुलिस को मिलने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिजनों ने सिटी कोतवाली थाना में FIR दर्ज कराया। मामले में पुलिस जांच पड़ताल शुरू की गई जिसमे कुछ युवकों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन