फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   elderly lost his life Direct collision between two bikes in Janjgir Champa

छत्तीसगढ़ में कब थमेंगे सड़क हादसे: जांजगीर चांपा में दो बाइकों की सीधी टक्कर, बुजुर्ग की गई जान; चार लोग घायल

Sat, 25 May 2024 08:30 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 25 May 2024 08:30 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर में एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। वहीं हादसे में चार लोग घायल बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
elderly lost his life Direct collision between two bikes in Janjgir Champa
हादसे में बुजुर्ग की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के देवरी मोड के पास दो बाइक में आमने सामने जोरदार भिड़त हुई। हादसे में एक बाइक में सवार बुजुर्ग व्यक्ति की घटना स्थल पर मौत हो गई। वहीं चार लोगों को गंभीर रूप से चोटे आईं हैं। मृतक बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन


मिली जानकारी अनुसार, एक बाइक में सवार शिव कुमार साहू 55 वर्ष, मनोज अग्रवाल 43 वर्ष निवासी कोरबा सवार थे। जोकि अपनी जमीन से संबंधित काम के सिलसिले में शिवरीनारायण पटवारी दफ्तर गए हुए थे। काम खत्म होने के बाद दोनों अपनी बाइक से वापस कोरबा जाने के लिए निकले थे।
विज्ञापन


वहीं दूसरी बाइक में करण मांझी 20 वर्ष और दो अन्य साथी सवार थे। दोनों बाइक चालक ग्राम देवरी मोड के पास पहुंचे। तभी आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर डायल 112 में तैनात अभिषेक जायसवाल और  चालक जमुना दास महंत घटना स्थल पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क हादसे में शिव कुमार साहू की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं मनोज अग्रवाल, करण मांझी और उसके दो अन्य साथी चारो को गंभीर रूप से घायल हुए। जिन्हे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरौद में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतक बुजुर्ग शिव कुमार साहू के शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने बाइकों को जब्त कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed