फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Dispute over not paying mobile bill in Janjgir Champa shop operator attacked with knife

Janjgir Champa: मोबाइल का बिल नहीं देने को लेकर विवाद, दुकान संचालक पर चाकू से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 24 Feb 2024 02:08 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 24 Feb 2024 02:08 PM IST
सार

आरोपी युवक कमलेश्वर दिवाकर के खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी जोकि भागने के फिराक में था, रेलवे स्टेशन चांपा के पास होने की सूचना मिलने पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया।

विज्ञापन
Dispute over not paying mobile bill in Janjgir Champa shop operator attacked with knife
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के चांपा के मोदी चौक के पास रिया मोबाइल संचालक के गले पर चाकू से हमला कर हत्या के प्रयास करने वाले आरोपी युवक कालेश्वर दिवाकर को पुलिस ने रेलवे स्टेशन चांपा से गिरफ्तार किया है। घटना में प्रयुक्त चाकू को भी बरामद किया गया है। मोबाइल बिल नहीं देने की बात को लेकर आरोपी ने दुकान में   विवाद किया था। घटना चांपा थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन

 

चांपा पुलिस से मिलीं जानकारी के अनुसार, आरोपी मुकेश दिवाकर 20 फरवरी की दोपहर 3.30 बजे मोदी चौक स्थित रिया मोबाइल दुकान के अंदर गया। उस समय दुकान में राहुल ताम्रकार था। जिससे एक माह पूर्व आरोपी कालेश्वर दिवाकर के चाचा मुकेश दिवाकर ने फयनेश में मोबाइल लिया गया था। जिसका बिल नहीं दिया गया था, जिसे लेने को लेकर कमलेश्वर दिवाकर गया हुआ था। जिसपर राहुल ताम्रकार से विवाद करने लगा था उसी समय खाना खाकर आहत महेश ताम्रकार दुकान आया हुआ था। इस बीच आरोपी कमलेश्वर दिवाकर को समझाते हुए वापस भेज दिया गया। 

विज्ञापन

 

 

जिसके बाद राहुल ताम्रकार खाना खाने घर चला गया था,वही आरोपी कालेश्वर दिवाकर पास के बर्तन दुकान से एक चाकू खरीद और शाम करीबन 4.30 बजे फिर से रिया मोबाइल दुकान गया। जिसपर आहत महेश ने कहा फिर क्यों आए हो कहने पर आरोपी ने तुम्हारा छोटा भाई कहां है कहते हुए विवाद करने लगा। गुस्से से आरोपी कमलेश्वर ने अपने पास रखे चाकू से महेश के गले पर हत्या की नियत से हमला किया गया। जिसके बाद महेश लहूलुहान हो गया,उपचार के लिए बीड़ीएम अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

आरोपी युवक कमलेश्वर दिवाकर के खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी जोकि भागने के फिराक में था, रेलवे स्टेशन चांपा के पास होने की सूचना मिलने पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। पुलिस हिरासत में लेकर आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ की गई इस दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया, वहीं घटना में प्रयुक्त हथियार चाकू को भी बरामद किया गया है। आरोपी कमलेश्वर दिवाकर निवासी कोटाडबरी चांपा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed