फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Dharna over demands at Kachhari Chowk employees of urban bodies submitted memorandum in name of CM in Janjgir

Janjgir Champa: कचहरी चौक में मांगों को लेकर धरना, नगरीय निकायों के कर्मचारियों ने सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

Mon, 29 Jul 2024 06:50 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 29 Jul 2024 06:50 PM IST
सार

जांजगीर चाम्पा जिला के नगरीय निकाय कर्मचारियों को चार माह से वेतन भुगतान नहीं होने से कर्मचारियों मे सरकार के प्रति भारी नाराजगी है। नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी संघ के आह्वान पर जिले के नगरीय निकाय के कर्मचारी अधिकारियो ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
Dharna over demands at Kachhari Chowk employees of urban bodies submitted memorandum in name of CM in Janjgir
एक दिवसीय प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चाम्पा जिला के नगरीय निकाय कर्मचारियों को चार माह से वेतन भुगतान नहीं होने से कर्मचारियों मे सरकार के प्रति भारी नाराजगी है। नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी संघ के आह्वान पर जिले के नगरीय निकाय के कर्मचारी अधिकारियो ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर पुराने पेंशन प्रारम्भ करने की मांग की। 

विज्ञापन


जांजगीर चाम्पा जिला के नैला जांजगीर, अकलतरा, शिवरीनारायण नगर पालिका और नगर पंचायत के कर्मचारी अपनी दो सूत्रीय मांग को लेकर जांजगीर कचहरी चौंक मे एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया,, और राज्य सरकार के खिलाफ जम कर नारे बाजी की, आंदोलनरत कर्मचारियों ने कई महिना से पेमेंट नहीं होने का आरोपी लगाया, जिसके कारण परिवार की आर्थिक स्थिति बिगड़ने की बात कहते हुए राज्य सरकार से बकाया भुगतान शीघ्र करने और दूसरे विभागो की तरह 1 तारीख को पेमेंट करने की मांग की,, साथ ही ओल्ड पेंशन स्कीम प्रारम्भ किए जाने की मांग की। 
विज्ञापन


कचहरी चौंक मे धरना प्रदर्शन करने के बाद कर्मचारियों ने रैली निकाल कर कलेक्टर कार्यालय पहुचे और संयुक्त कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा,इस आंदोलन के बाद भी समस्या का निराकरण नहीं होने पर राज्य स्तर पर संघ से चर्चा कर आंदोलन की रूप रेखा तैयार करने की चेतावनी दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed