{"_id":"671507250c434a1c0a0a3a7c","slug":"demanded-commission-of-one-lakh-rupees-by-posing-as-collector-accused-arrested-on-complaint-of-sarpanch-in-jan-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Janjgir Champa: कलेक्टर बनकर मांगा एक लाख रुपये का कमीशन, सरपंच की शिकायत पर आरोपी हुआ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janjgir Champa: कलेक्टर बनकर मांगा एक लाख रुपये का कमीशन, सरपंच की शिकायत पर आरोपी हुआ गिरफ्तार
Sun, 20 Oct 2024 07:12 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 20 Oct 2024 07:12 PM IST
सार
जांजगीर चांपा जिले में ठगी के का नया मामला सामने आया है। कलेक्टर बनकर सरपंचों से कमीशन मांगे जा रहे हैं। ग्राम चारपारा के सरपंच को फोन कर खुद को कलेक्टर बताकर 10% के दर से 1 लाख रुपए की राशि मांग की थी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जांजगीर चांपा जिले में ठगी के का नया मामला सामने आया है। कलेक्टर बनकर सरपंचों से कमीशन मांगे जा रहे हैं। ग्राम चारपारा के सरपंच को फोन कर खुद को कलेक्टर बताकर 10% के दर से 1 लाख रुपए की राशि मांग की थी आरोपी दिनेश अजगल्ले 36 वर्ष को बिलासपुर जिले से गिरफ्तार किया गया है। मामला बलौदा थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
मिली जानकारी अनुसार,, जिले में अब विकास कार्यों को लेकर सरपंचों को फंड जारी किया जा रहा है। ठगी करने का नया नया हटकंडे अपना रहे है। 16 अक्टूबर को ग्राम चारपारा के सरपंच को फोन आया और कहा कि मैं कलेक्टर बोल रहा हूं। गांव में सीसी रोड निर्माण के लिए 10लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। जिसके लिए 10% की दर से 1 लाख रुपए लेकर आ जाओ और एक हफ्ते के भीतर 10लाख रुपए तुम्हारे खाते में आने की बात कही।
विज्ञापन
सरपंच को कलेक्टर का फोन आने पर आश्चर्यजनक हुआ और जनपद पंचायत सीईओ से मिलकर पूरी जारी दी, जिसपर सीईओ ने फर्जी फोन होने की जानकारी देकर बलौदा थाने में अपराध दर्ज कराया।
विज्ञापन
बलौदा पुलिस ने सायबर सेल की मदद से मोबाइल नंबर के जरिए लोकेशन निकला गया जोकि बिलासपुर प्रभात चौक के पास होने पर पुलिस टीम पहुंची ओर युवक दिनेश अजगल्ले को धर दबोचा। जांजगीर चांपा लेकर पहुंची, सरपंच से कमीशन मांगे और खुद को कलेक्टर होने के संबंध में पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया है। बलौदा थाना में BNS की धारा 318(4),319(2),62 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।