फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Dead body of youth drowned in Hasdev river found after 52 hours in Janjgir Champa

Janjgir Champa: हसदेव नदी में डूबे युवक का 52 घंटे बाद मिला शव, बिलासपुर एसडीआरएफ की टीम ने निकाला

Tue, 28 May 2024 02:31 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 28 May 2024 02:31 PM IST
सार

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम महुदा से होकर गुजरी हसदेव नदी में शनिवार की दोपहर में नहाने के दौरान युवक अश्रय कंवर की हसदेव नदी के तेज बहाव में पानी के अंदर डूब गया है। जिसे 52 घंटे बाद युवक के शव को बिलासपुर के SDRF की टीम ने बाहर निकाला है।

विज्ञापन
Dead body of youth drowned in Hasdev river found after 52 hours in Janjgir Champa
नदी में डूबे युवक का 52 घंटे बाद मिला शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम महुदा से होकर गुजरी हसदेव नदी में शनिवार की दोपहर में नहाने के दौरान युवक अश्रय कंवर की हसदेव नदी के तेज बहाव में पानी के अंदर डूब गया है। जिसे 52 घंटे बाद युवक के शव को बिलासपुर के SDRF की टीम ने बाहर निकला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना चाम्पा थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन

 

मिली जानकारी अनुसार, युवक अश्रय कंवर 29 वर्ष निवासी भवरमाल रोहदा का रहने वाला है। वह चांपा के पीआईएल कंपनी में ठेकेदार अनमोल यादव के अंदर में काम करता है। वह शनिवार की दोपहर करीबन 2 से 2.30 बजे के बीच महुदा गांव से होकर गुजरी हसदेव नदी में नहाने गया हुआ था युवक अश्रय कंवर को पानी में डूबता देख धनवार डेरा के लोगो ने बचाने की कोशिश की मगर वह हसदेव नदी के तेज बहाव से पानी के अंदर चला गया। 

विज्ञापन

 

घटना की जानकारी चांपा पुलिस को दी गई मौके पर पुलिस टीम और जांजगीर के गोताखोर की टीम और बिलासपुर के SDRF की टीम खोज बीन कर रही थी। वहीं  सोमवार की शाम करीबन 6 बजे युवक के शव को बाहर निकाला गया है। देर शाम को शव पोस्टमार्टम के लिए मरचूरी में रखा गया था। आज मंगलवार को मृतक अश्रय कंवर के शव का पंचनामा कर्रवाई की गई। शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच पड़ताल पुलिस कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed