फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Dead body of girl found on railway track in Janjgir Champa

Janjgir Champa: रेलवे ट्रैक पर मिला युवती का शव, ट्रेन से गिरकर जान जाने की आशंका, शव की नहीं हुई शिनाख्त

Tue, 11 Jun 2024 09:39 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 11 Jun 2024 09:39 PM IST
सार

मृतक के शरीर पर काले रंग की जींस, काले रंग की फुल टी-शर्ट, बाएं हाथ में टैटू है। वहीं बाएं हाथ की उंगली में दो नाग अंगूठी है।

विज्ञापन
Dead body of girl found on railway track in Janjgir Champa
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के खोखसा रेलवे ट्रैक में लगभग 20 वर्षीय अज्ञात युवती का शव मिला है। नैला चौकी पुलिस ने शव को रेलवे ट्रैक से उठाकर शव को मोर्चरी में रखा गया है। घटना नैला चौकी उप थाना क्षेत्र की है। 

विज्ञापन


नैला चौकी प्रभारी भागवत डहरिया ने बताया की देर शाम रेलवे स्टेशन मास्टर से सूचना मिली के एक युवती का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम पहुंची और शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के मोर्चरी भेजा गया है। मृतक की उम्र लगभग 20 वर्ष बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि वह ट्रेन से सफर कर रही होगी, जिससे गिरने और सिर पर गंभीर चोट लगने से युवती की मौत हुई है। मगर युवती की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक काले रंग की जींस, काले रंग की फुल टी-शर्ट, बाएं हाथ में 'SAAA' लिखा हुआ है। वहीं बाएं हाथ की उंगली में दो नाग अंगूठी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed