{"_id":"66fd1198cc0b1a085a036b1e","slug":"dead-body-of-a-youth-found-in-janjgir-champa-death-suspected-to-be-due-to-consumption-of-poison-in-janjgir-cha-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Janjgir Champa: जांजगीर चांपा में मिला युवक का शव, जहर खाने से मौत की आशंका, पीएम रिपोर्ट में होगा खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janjgir Champa: जांजगीर चांपा में मिला युवक का शव, जहर खाने से मौत की आशंका, पीएम रिपोर्ट में होगा खुलासा
Wed, 02 Oct 2024 02:55 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 02 Oct 2024 02:55 PM IST
सार
जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा अग्रेसन चौक के पास 2 दिन पुराना एक युवक का शव मिला है। मृतक के पास से जहर का बोतल मिला है। जहर सेवन कर आत्महत्या की आशंका है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा अग्रेसन चौक के पास 2 दिन पुराना एक युवक का शव मिला है। मृतक के पास से जहर का बोतल मिला है। जहर सेवन कर आत्महत्या की आशंका है। पीएम रिपोर्ट के बाद मौत का खुलासा हो पाएगा,मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
डीएसपी प्रदीप सोरी ने बताया की सूचना मिली की अग्रेसन चौक के पास बने एक छोटे से कमरे के पीछे अज्ञात युवक का मृत हालत में लाश मिलने की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम पहुंची और मृतक के लाश के पास से एक बैग और खेत में छिड़कने वाला दावा मिला है आशंका है की जहर सेवन से मौत हुई होगी लाश जोकि 2 दिन पुराना है ।
विज्ञापन
तलाशी लेने पर एक आधार कार्ड मिला है जिसमे उसकी पहचान नवागढ़ थाना क्षेत्र के विजय हंसराज निवासी बुडेना के रूप में पहचान हुई हैं। परिजनों को घटना के संबंध में जानकारी दी गई है शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया हैं। शर्ट पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चल पाएगा मृतक जोकि रोजी मजदूरी का काम करने की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन