फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Dead body of 11th battalion soldier found in Janjgir Champa

Janjgir Champa: 11वीं बटालियन के जवान का मिला शव, बिस्तर में मिली महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 09 Jan 2024 02:34 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 09 Jan 2024 02:34 PM IST
सार

मृतक जवान रामसागर के पिता ने बताया की अभी रामसागर की शादी नहीं हुई है। इस बार शादी करने के लिए रिश्ता ढूंढने की बात बताई है। मगर जवान रामसागर सीदार ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। जिससे रो-रो कर परिजनों का बुरा हाल है।

विज्ञापन
Dead body of 11th battalion soldier found in Janjgir Champa
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के पुटपूरा गांव में स्थित 11वीं बटालियन के जवान का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। बेड़ में एक महिला का शव मिला है। क्वाटर से बदबू आने पर मामले का खुलासा हुआ है। दोनों का शव तीन से चार दिन पुराना बाया जा रहा है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

विज्ञापन

 

मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम रामसागर सीदार उम्र 35 वर्ष है जोकि रायगढ़ जिले के पुसौर का रहने वाला है। जिसकी 11वीं बटालियन पुटपूरा में आरक्षक ट्रेड वाटर करियर के पद पर नौकरी करता था। वह 15 दिनों की छुट्टी के बाद एक जनवरी को बटालियन पुटपूरा पहुंचा हुआ था।

विज्ञापन


कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा

आस-पास के क्वाटर में रहने वाले अन्य जवानों को बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद दरवाजे को तोड़ा गया तो देखा की राम सागर ने फांसी लगाया हुआ था और बेड में यशोदा यादव उम्र 27 निवासी नवापारा थाना डभरा का शव पड़ा हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मृतक जवान रामसागर के पिता ने बताया की अभी रामसागर की शादी नहीं हुई है। इस बार शादी करने के लिए रिश्ता ढूंढने की बात बताई है। मगर जवान रामसागर सीदार ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। जिससे रो-रो कर परिजनों का बुरा हाल है। सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और दोनों के शवों का पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


 

एएसपी अनिल सोनी ने बताया की रामसागर सीदार का फांसी से लटका हुआ शव मिला है, वहीं बेड में यशोदा यादव का शव मिला है दोनों तीन साल से एक साथ रह रहे थे। मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है और जांच पड़ताल की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed