फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Congress will show its strength regarding the Save Reservation Movement in Bilaspur

Janjgir: 'आरक्षण बचाओ आंदोलन' निर्णायक मोड़ पर, बिलासपुर में होगा कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन

Tue, 06 May 2025 09:13 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 06 May 2025 09:13 PM IST
सार

कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन सिर्फ आरक्षण के लिए नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए है। बिलासपुर में होने वाला यह प्रदर्शन कांग्रेस के इस संघर्ष का प्रतीक बनेगा। बैठक में तय किया गया कि पूरे प्रदेश से कार्यकर्ता बड़ी संख्या में इस प्रदर्शन में शामिल होंगे।

विज्ञापन
Congress will show its strength regarding the Save Reservation Movement in Bilaspur
बैठक में शामिल कांग्रेस के नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस का ‘आरक्षण बचाओ आंदोलन’ अब निर्णायक चरण में पहुंच गया है। बिलासपुर में होने वाले प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। इस आंदोलन में छत्तीसगढ़ के दिग्गज नेता शामिल होंगे। आंदोलन से पहले आज जांजगीर में कांग्रेस ने एक अहम बैठक कर रणनीति तय की।

विज्ञापन

जांजगीर में आयोजित इस विस्तारित बैठक में बिलासपुर संभाग प्रभारी और पूर्व मंत्री उमेश पटेल की मौजूदगी रही। साथ ही जिले के चारों विधायक और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी शामिल हुए। बैठक में 'संविधान बचाओ अभियान' के तहत बिलासपुर में होने वाले प्रदर्शन की रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन सिर्फ आरक्षण के लिए नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए है। बिलासपुर में होने वाला यह प्रदर्शन कांग्रेस के इस संघर्ष का प्रतीक बनेगा। बैठक में तय किया गया कि पूरे प्रदेश से कार्यकर्ता बड़ी संख्या में इस प्रदर्शन में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन सिर्फ आरक्षण के लिए नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए है। बिलासपुर में होने वाला यह प्रदर्शन कांग्रेस के इस संघर्ष का प्रतीक बनेगा। बैठक में तय किया गया कि पूरे प्रदेश से कार्यकर्ता बड़ी संख्या में इस प्रदर्शन में शामिल होंगे।

भाजपा सरकार आरक्षण और संविधान पर हमले कर रही है, हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। कांग्रेस हर स्तर पर संघर्ष के लिए तैयार है। -उमेश पटेल, पूर्व मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed