फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Congress MLA shed tears did not receive invitation for Pran Pratistha in Janjgir Champa

Janjgir Champa: कांग्रेस MLA के छलके आंसू, प्राण प्रतिष्ठा का नहीं मिला निमंत्रण, कारसेवा को याद कर हुए भावुक

Sat, 20 Jan 2024 01:49 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 20 Jan 2024 01:49 PM IST
सार

विधायक व्यास कश्यप ने कहा कि देश के हर हिन्दू, मुस्लिम और सनातनी अयोध्या में राम मंदिर बनने के पक्ष में है। लेकिन राम मंदिर का निर्माण अधूरा है रामलला की प्राण प्रतिष्ठा अधूरे निर्माण मंदिर में करने पर आपत्ति जताई।

विज्ञापन
Congress MLA shed tears did not receive invitation for Pran Pratistha in Janjgir Champa
कंग्रेस विधायक केदार कश्यप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के विधायक व्यास कश्यप ने अयोध्या में 22 जनवरी को हो रहे प्रभु श्रीराम भगवान की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर खुशी जाहिर की है। साथ ही अपने कार सेवा को याद करते हुए भावुक भी हो गये। राम मंदिर निर्माण को राजनीति का अखाड़ा नहीं बल्कि लोगों की आस्था का केंद्र होना बताया है।

विज्ञापन

 

विधायक व्यास कश्यप ने कहा कि देश के हर हिन्दू, मुस्लिम और सनातनी अयोध्या में राम मंदिर बनने के पक्ष में है। लेकिन राम मंदिर का निर्माण अधूरा है रामलला की प्राण प्रतिष्ठा अधूरे निर्माण मंदिर में करने पर आपत्ति जताई। उन्होंने शंकराचार्यो की आपत्ति को जायज बताया,इसके बाद भी राम मंदिर का स्वागत किया।

विज्ञापन

 

 

विधायक व्यास कश्यप ने बताया कि उन्होंने जांजगीर चाम्पा जिले से कार सेवकों का प्रतिनिधित्व कर अयोध्या के लिए निकले थे और मुलायम सरकार कि तमाम बंदिशों के बावजूद अपने साथियों के साथ अयोध्या पहुंचे और पूरे मंजर को अपने आँखों से देखा, अश्रु गैस और गोली बारी को नजदीक से देखा। उन्होंने इस बात की दुख जाहिर की, कि संघ से जुड़े होने के बाद भी कार सेवक होने का सम्मान नहीं मिल पाया। राम मंदिर कि स्थापना को लेकर अपने दिल की बात कहते हुए विधायक व्यास कश्यप की आंखों से आंसू छलक पड़े और उन्होंने अपनी पीड़ा जाहिर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विधायक व्यास कश्यप ने राम मंदिर को देशवासियों का सपना बताते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राम मंदिर बना है इसमें किसी पार्टी को श्रेय नहीं लेना चाहिए। भारत का हर नागरिक अयोध्या में राम मंदिर बनने से खुश है और अयोध्या दर्शन करने पहुँचेंगे और इसमे किसी का न्योता देने नहीं देने से राम के प्रति आस्था में कोई कमी नहीं होगी। जब भी प्रभु का बुलावा आएगा दर्शन करने जरूर जाएंगे।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed