फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Congress MLA held a press conference Ready for Narco test in Janjgir Champa

नार्को टेस्ट के लिए तैयार: किसानों से ठगी केस में कांग्रेस विधायक की सफाई, भाजपा नेताओं के आरोपों को बताया गलत

Mon, 21 Oct 2024 10:15 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 21 Oct 2024 10:15 PM IST
सार

विधायक बालेश्वर साहू ने कहा कि भाजपा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल और सक्ति भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने एक फोटो दिखाकर यह आरोप लगाया कि ठग पियूष जायसवाल से संबंध है। जिसे बचाने का काम कर रहे हैं यह बेबुनियाद आरोप है।

विज्ञापन
Congress MLA held a press conference Ready for Narco test in Janjgir Champa
प्रेस वार्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले में ट्रेडिंग कर किसानों से रकम लेकर दो गुना करने के नाम पर ठगी करने वाले पीयूष जायसवाल के साथ राजनीतिक लोगों का नाम जुड़ने लगा है। भाजपा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल और सक्ति के भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू और जांजगीर चांपा विधायक व्यास कश्यप पर संरक्षक होने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


दोनों विधायक की गिरफ्तारी कर नर्कों टेस्ट की मांग रखी थी। जिसपर कांग्रेसी विधायक व्यास कश्यप और बालेश्वर साहू ने प्रेस कांफ्रेंस कर लगाए गए आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने इस मामले में उच्च स्तर पर जांच कर दोषी पर कार्यवाही की मांग की है। वहीं नर्कों टेस्ट के लिए तैयार है। मानहानि का दावा करने की घोषणा भी की है कि अपने साथ पीयूष जायसवाल के फोटो को सार्वजनिक कार्यक्रम का होना बताया है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब विधायक बना तब मेरे घर आकर बधाई दी थी, उससे एक-दो बार कार्यक्रमों में मुलाकात हुई है। वहीं दुबई में पियूष जायसवाल के साथ घूमने की तस्वीर को देखकर संबंध पूछ रहे हैं, तो दुबाई में नई दुनिया अखबार का कार्यक्रम में शामिल होने पीयूष जायसवाल गया था। केवल वीजा खत्म होने वाला था इस लिए घूमने गया हुआ था। व्यक्ति गत घूमने की आजादी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ शासन से प्रोटोकॉल के माध्यम से गया हुआ था। विधायक साहू ने शासन और जिला प्रशासन को विपक्षीय विधायकों को उपेक्षा करने का आरोप लगाया है, वहीं भाजपा नेताओं के संरक्षण में ठग पीयूष जायसवाल का कारोबार संचालित होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पीयूष जायसवाल बीजेपी का सदस्य है इसका प्रमाण जांजगीर बीजेपी कार्यालय के नेताप्रतिपक्ष नारायण चंदेल और शक्ति जिला के भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्र की उपस्थिति में गृह मंत्री विजय शर्मा द्वारा स्वागत करते हुए फोटो है।

उन्होंने कहा कि किस जायसवाल से किसका क्या संबंध है। इसको साबित करने के लिए पीयूष जायसवाल का मोबाइल डिटेल निकालने की मांग की है। पीयूष जायसवाल ने जिस किसान का पैसा ठगा है उसका पैसा वापस होना चाहिए नहीं तो कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ सड़क में उतरकर आंदोलन करें।


विधायक व्यास कश्यप ने कहा कि पीयूष जायसवाल नाम के व्यक्ति को कार्यकमों में मिला हुआ उससे मेरा कोई संबंध नहीं है। यदि मेरे साथ कोई फोटो खींचा ले तो क्या मैं आरोपी हूं। यह आरोप गलत है ,भाजपा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने फोटो को दिखाकर यह आरोप लगाया है कि पीयूष जायसवाल को संरक्षण देता है जोकि गलत है। वहीं पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के साथ पीयूष जायसवाल का फोटो दिखाते हुए पूछा कि आपका क्या संबंध है। जनता ने चुनाव में हरा दिया और मुझे अपना विधायक चुना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed