फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   CM Sai first visit to the district will perform Bhoomi Pujan for development works worth Rs 118 crore in Janjg

Janjgir Champa: सीएम साय का प्रथम जनपद आगमन, 118 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का करेंगे भूमि पूजन

Sun, 05 Jan 2025 08:07 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 05 Jan 2025 08:07 PM IST
सार

जांजगीर चांपा जिले के हाई स्कूल मैदान में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 6 जनवरी को प्रथम आगमन होने जा रहा है। जिसे लेकर जिला प्रशासन पूरी तैयारी में जुटा हुआ है।

विज्ञापन
CM Sai first visit to the district will perform Bhoomi Pujan for development works worth Rs 118 crore in Janjg
सीएम के कार्यक्रम की तैयारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के हाई स्कूल मैदान में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 6 जनवरी को प्रथम आगमन होने जा रहा है। जिसे लेकर जिला प्रशासन पूरी तैयारी में जुटा हुआ है। सुरक्षा को लेकर 500 से अधिक पुलिस जवानों की तैनाती कार्यक्रमों के जगह पर की गई है। मुख्यमंत्री साय सामूहिक कन्या विवाह, विभिन्न कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण करेंगे। खोखरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, हसदेव क्रिएटर्स हब, कलेक्टोरेट परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे एवं मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वित्त एवं वाणिज्यिकर, आवास एवं पर्यावरण, योजना तथा आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री ओ.पी.चौधरी करेंगे। 

विज्ञापन


65.02 करोड़ की लागत के 173 कार्यों का लोकापर्ण -
 मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय द्वारा 65.02 करोड़ की लागत के 173 कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। जिसमें लोक निर्माण विभाग के 28.17 करोड़ रूपए की लागत से 21 कार्य, सीजीएमएससी के 7.56 करोड़ रूपए की लागत से 8 कार्य, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के 19.41 करोड़ रूपए की लागत से 114 कार्य, कार्य अभि मुख्यमंत्री ग्राम सड़क के 2.86 करोड़ रूपए की लागत से 8 कार्य, गृह निर्माण मण्डल के 1.19 करोड़ रूपए की लागत से 2 कार्य, जनपद पंचायत नवागढ 2.32 करोड़ रूपए की लागत से 8 कार्य, नगर पालिका परिषद अकलतरा 0.47 करोड़ रूपए की लागत से 1 कार्य, जनपद पंचायत बम्हनीडीह 0.62 करोड़ रूपए की लागत से 2 कार्य, जनपद पंचायत पामगढ़ 1 करोड़ रूपए की लागत से 4 कार्य, जनपद पंचायत अकलतरा 0.68 करोड़ रूपए की लागत से 2 कार्य, जनपद पंचायत बलौदा 0.60 करोड़ रूपए की लागत से 2 काय एवं कृषि उपज मंडी समिति चांपा  0.13 करोड़ रूपए की लागत से 1 कार्य का लोकार्पण किया जाएगा।
विज्ञापन


118.39 करोड़ की लागत के 112 कार्यों का भूमिपूजन -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा 118.39 करोड़ की लागत के 112 कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। जिसमें लोक निर्माण विभाग के 8.16 करोड़ रूपए की लागत से 4 कार्य,  जल संसाधन संभाग जांजगीर के 31.06 करोड़ रूपए की लागत से 14 कार्य, नगर पंचायत राहौद के 26.19 करोड़ रूपए की लागत से 1 कार्य, सीजीएमएससी के 16.63 करोड़ रूपए की लागत से 1 कार्य, कार्य. अभि. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना 9.14 करोड़ रूपए की लागत से 11 कार्य, गृह निर्माण मण्डल के 6 करोड़ रूपए की लागत से 3 कार्य, जनपद पंचायत नवागढ 4.31 करोड़ रूपए की लागत से 12 कार्य, नगर पालिका परिषद चांपा 5.82 करोड़ रूपए की लागत से 5 कार्य, नगर पालिका परिषद अकलतरा 1.63 करोड़ रूपए की लागत से 8 कार्य, नगर पंचायत पामगढ़ 2.04 करोड़ रूपए की लागत से 13 कार्य, जनपद पंचायत बलौदा 1.54 करोड़ रूपए की लागत से 8 कार्य, जनपद पंचायत बम्हनीडीह 0.70 करोड़ रूपए की लागत से 2 कार्य, जनपद पंचायत पामगढ़ के 0.56 करोड़ रूपए की लागत से 3 कार्य, नगर पंचायत नरियरा में 1.15 करोड़ रूपए की लागत से 7 कार्य, जनपद पंचायत अकलतरा 0.29 करोड़ रूपए की लागत से 1 कार्य, नगर पंचायत सारागांव 0.20 करोड़ रूपए की लागत से 1 कार्य, कृषि उपज मंडी समिति अकलतरा के 2.26 करोड़ रूपए की लागत से 16 कार्य, महिला एवं बाल विकास के 0.60 करोड़ रूपए की लागत से 1 कार्य एवं कृषि उपज मंडी चांपा समिति के 0.12 करोड़ रूपए की लागत से 1 कार्य का भूमि पूजन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed