फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Children out for morning walk crushed by a pickup in Janjgir Champa

CG में दर्दनाक हादसा: मॉर्निंग वॉक पर निकले बच्चों को पिकअप ने रौंदा, दो की हालत गंभीर, चार बिलासपुर रेफर

Mon, 07 Oct 2024 01:10 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर चांपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर चांपा Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 07 Oct 2024 01:10 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में आज एक बड़ा हदासा हो गया। यहां मॉर्निंग वॉक पर निकले बच्चों को पिकअप ने रौंद डाला। जिसमें से दो की हालत गंभीर है और चार बिलासपुर में रेफर कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन
Children out for morning walk crushed by a pickup in Janjgir Champa
बच्चों को पिकअप ने रौंदा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पामगढ़ थाना क्षेत्र के पामगढ़ कुटराबोड मुख्य मार्ग पर नहर के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले बच्चों को पिकअप ने अपने चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि इस घटना में आधा दर्जन से अधिक बच्चे घायल हुए हैं। सभी को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ ले जाया गया।  

विज्ञापन


जहां प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। घटना में एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद पिकअप का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घटना सुबह तड़के चार से पांच बजे के बीच की बताई जा रही है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सोमवार सुबह तड़के चार से पांच बजे के बीच  कुटराबोड में युवक और बच्चे रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक पर सड़क किनारे घूम रहे थे। कुछ लोग बैठे थे। तभी पामगढ़ की ओर से जांजगीर की ओर तेज रफ्तार से पिकअप ने बच्चों को अपने चपेट में ले  लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना में आधे दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। इधर अन्य मॉर्निंग वॉक पर निकले गांव के लोगों ने इसकी जानकारी एंबुलेंस और परिजनों को दी। जहां तत्काल एंबुलेंस पहुंचने पर सभी घायलों को  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। इस हादसे में दो युवक की हालत गंभीर बताया जा रहा है। घटना को अंजाम देने के बाद मौके से पिकअप फरार हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed