{"_id":"646f6577c8db2c8495013045","slug":"chhattisgarh-bjp-mahila-morcha-protest-against-liquor-in-janjgir-champa-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP महिला मोर्चा का प्रदर्शन: जांजगीर में बिलासपुर-रायगढ़ मार्ग किया जाम; कहा- हर गली-मोहल्ले में बिक रही शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BJP महिला मोर्चा का प्रदर्शन: जांजगीर में बिलासपुर-रायगढ़ मार्ग किया जाम; कहा- हर गली-मोहल्ले में बिक रही शराब
Thu, 25 May 2023 07:11 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Thu, 25 May 2023 07:11 PM IST
सार
महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रजनी साहू कहा कि, कांग्रेस ने चुनावी घोषणा पत्र में शराब बंदी के लिए गंगा जल हाथ में रखकर वादा किया था। सरकार अब बने साढ़े चार साल होने को हैं, मगर अब तक किसी तरह से शराब बंदी पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
शराब के खिलाफ प्रदर्शन करतीं भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ता।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में कथित दो हजार करोड़ के शराब घोटाले मामले में भाजपा महिला मोर्चा ने गुरुवार को जांजगीर-चांपा में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बिलासपुर-रायगढ़ को जोड़ने वाले मार्ग पर जाम लगा दिया। महिला मोर्चा का करीब डेढ़ घंटे तक प्रदर्शन चलता रहा। इसके चलते वाहनों की कतार लग गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि, शराबबंदी का वादा कर कांग्रेस सत्ता में आई। अब पानी के पाउच की तरह शराब हर गली-मोहल्ले में बिक रही है।
विज्ञापन
शराब बंदी, शराब घोटाला सहित अन्य मांगों को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने गुरुवार को शहर के बीटीआई चौक पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सड़क पर जमा लगा दिया और जमकर नारेबाजी की। जाम से बिलासपुर, चांपा, सक्ती, रायगढ़ को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग करीब डेढ़ घंटे तक बंद रहा। इस दौरान यात्री बस को निकलने के लिए पुलिसकर्मियों ने बैरिकेड हटाया तो महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उनसे भिड़ गईं। बस के सामने नारेबाजी करने लगीं। इसके बस को दूसरे रास्ते से रवाना किया गया।
विज्ञापन
महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रजनी साहू कहा कि, कांग्रेस ने चुनावी घोषणा पत्र में शराब बंदी के लिए गंगा जल हाथ में रखकर वादा किया था। सरकार अब बने साढ़े चार साल होने को हैं, मगर अब तक किसी तरह से शराब बंदी पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। आरोप लगाया कि उलटा शराब को घर-घर पहुंचाने का काम भूपेश बघेल सरकार कर रही है। अब शराब गली मोहल्ले में पानी पाउच में भरकर बेचा जा रहा है। रोगदा गांव में शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन