Janjgir Champa: सोशल मीडिया में अश्लील वीडियो अपलोड करने का मामला, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
जांजगीर चांपा में सोशल मीडिया में अश्लील वीडियो पोस्ट करने वाले आरोपी नंद किशोर राठौर को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो से मिली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की है।
विस्तार

इन दिनों सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम पर 24 घंटा नजारा रखीं जा रही है। जिसमें बाल अश्लीलता से संबंधित वीडियो देखने ओर पोस्ट करने पर अपराध दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान सारागांव थाना क्षेत्र के देवरी गांव के नन्द किशोर राठौर के द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक में अश्लील वीडियो पोस्ट कर प्रसारित किया गया था। जिसे सोमवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।।
पुलिस ने की अपील
एसपी विवेक शुक्ला ने आम जनता से अपील की है, सोशल मीडिया में महिला और बच्चों से लेकर अश्लील वीडियो-फोटो शेयर ना करे यह अपराध की श्रेणी में आता है। सायबर टीम सोशल मीडिया साइट पर नजर रखी है। सोशल मीडिया में किया गया पोस्ट मैसेज व्यक्तिगत नहीं होता है। जो शेयर करते है वह पूरे लोगो के पास प्रसारित होता है।किसी मैसेज ओर फोटो वीडियो को भेजने से पहले सत्यता की जांच कर ले,गलत होने पर उसे शेयर न करे।