फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Case of murder of wife and three daughters over suspicion of character accused sentenced to four life imprison

Janjgir Champa: चरित्र शंका पर पत्नी और तीन बेटियों की हत्या का मामला, आरोपी को चार बार आजीवन कारावास की सज

Tue, 11 Mar 2025 08:22 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 11 Mar 2025 08:22 PM IST
सार

जांजगीर चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी में आरोपी देशराज कश्यप 49 वर्ष ने चरित्र शंका को लेकर पत्नी और तीन बेटियों की धारदार हथियार से मारकर हत्या की गई थी।

विज्ञापन
Case of murder of wife and three daughters over suspicion of character accused sentenced to four life imprison
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी में आरोपी देशराज कश्यप 49 वर्ष ने चरित्र शंका को लेकर पत्नी और तीन बेटियों की धारदार हथियार से मारकर हत्या की गई थी। जिसपर सुनवाई करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश शक्ति सिंह राजपूत ने फैसला सुनते हुए चार हत्या के मामले में चार बार आजीवन कारावास की सजा और 1-1 हजार रुपए के अर्थ दण्ड से दंडित किया है।

विज्ञापन


घटना की जानकारी 2 अगस्त 2023 को देवरी के देवेंद्र बिंझवार ने पंतोरा चौकी में दी कि देशराज कश्यप के घर 31 जुलाई से बंद था तीन दिन से घर में चहल पहल नहीं होने पर कुछ लोग घर में देखे कि देशराज  कश्यप की पत्नी और तीन बेटियों खून से सनी मृत अवस्था में पडी है,और रांपा खून से सना हुआ मिला घटना की सूचना मिलने के बाद  पंतोरा पुलिस मौके में पहुंची और जाँच की।  डाक्टरी परीक्षण में 4 दिन पहले हत्या होने की पुष्टि की।  पुलिस ने धारा 302 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया था।
विज्ञापन


लोक अभियोजक संदीप सिंह बनाफर ने बताया कि बलौदा थाना क्षेत्र के देवरी गाँव में 31 जुलाई 23 को अपनी पत्नी और तीन बेटियों की हत्या कर दी थी। मामले में बलौदा पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी कर धारा 302 के तहत कार्रवाई की और हत्या का कारण पत्नी की चरित्र पर शंका होना पाया, मामले में  जिला सत्र न्यायाधीश ने सुनवाई करते हुए आरोपी के इस कृत्य को गंभीर अपराध मानते हुए चार बार आजीवन कारावास और चार बार 1-1 हजार अर्थ दंड से दण्डित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed