फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Case of death of five people in gas leak Leader of Opposition Charandas Mahant met the family members in Janjg

Janjgir Champa: गैस रिसाव में पांच लोगों की मौत का मामला, परिजनों से मिले नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत

Mon, 08 Jul 2024 08:09 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 08 Jul 2024 08:09 PM IST
सार

जांजगीर चांपा जिले के किकिरदा गांव में जहरीली गैस रिसाव से 5 लोगों कि कुआं में डुबने से मौत हुई थी उनके परिजनों से मिलने आज नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने मुलाकात की। 

विज्ञापन
Case of death of five people in gas leak Leader of Opposition Charandas Mahant met the family members in Janjg
चरणदास महंत, नेता प्रतिपक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के किकिरदा गांव में जहरीली गैस रिसाव से 5 लोगों कि कुआं में डुबने से मौत हुई थी उनके  परिजनों से मिलने आज नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू पामगढ़ विधायक श्रीमती शेषराज हरवंश के साथ उनके घर पहुंचे दिवंगत आत्माओं के तस्वीरों में पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया  वहीं परिजनों से बातचीत कर हरसंभव मदद देने कि बात कही।

विज्ञापन

 

गौरतलब हो कि सक्ती जिले के किकिरदा में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. यहां पहले एक व्यक्ति लकड़ी को निकालने कुएं में उतरा. उसके बाद एक शख्स उसे बचाने के लिए नीचे उतर गया. जब वह नहीं लौटा तो कुछ और लोग कुएं में उतरे. उसके बाद देखते ही देखते 5 लोग पानी में समा गए. हादसे के बाद चारों ओर चीख-पुकार मच गई थी। 

विज्ञापन


दरअसल रामचंद जासवाल घर के कुआं में लकड़ी गिरने पर उसे निकालने कुआं अंदर गया जब वह वापस नहीं आया तो उसकी  पत्नी चीख पड़ी और पड़ोसियों को आवाज दी. इसके बाद एक के बाद एक सबको बचाने के चक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि, पांच लोग कुएं में नीचे उतरे और जहरीली गैस के रिसाव की वजह से उनकी मौत हो गई. मृतकों में रामचंद्र जायसवाल, रमेश पटेल, जितेंद्र पटेल, राजेंद्र पटेल, टिकेश्वर चंद्र शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं आज पीड़ित परिजनों से मिलने नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू पामगढ़ विधायक श्रीमती शेषराज हरवंश के साथ उनके घर पहुंचे  दिवंगत आत्माओं के तस्वीरों में पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया और परिजनों से मुलाकात कर हरसंभव मदद करने कि बात कहीं।


मृतक के परिजनों को नौकरी दिलाने की मांग 
वहीं इस घटना में पटेल परिवार के 3 लोगों कि मौत हुई है मृतक जितेन्द्र पटेल कि पत्नी,2 माह का बच्चा है घर में कोई कमाने वाला नहीं बचा,वहीं मृतक टिकेश्वर चन्द्रा घर का एकलौता कमाने वाला था उसके घर में उसकी पत्नी 2 बहन और उसकी मां है जिनका रो-रोकर बुराहाल है,वहीं ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन सहित नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत,जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू से दोनों मृतक के पत्नी को नौकरी दिलाने कि बात कहीं,जिसपर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने हरसंभव मदद परिवार को देने की बात कही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed