फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   bus rammed into trailer parked on the roadside in Janjgir Champa

जांजगीर चांपा: सड़क किनारे खड़े ट्रेलर के पीछे जा घुसी बस,15 लोग घायल; बिलासपुर किया गया रेफर

Tue, 13 Feb 2024 02:35 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर चांपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर चांपा Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 13 Feb 2024 02:35 PM IST
सार

जांजगीर चांपा जिले में एक तेज रफ्तार बस ने सड़क किनारे खड़े ट्रेलर वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 15 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को बिलासपुर के सिम्स अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन
bus rammed into trailer parked on the roadside in Janjgir Champa
बस हादसे का हुई शिकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के अमरतल गांव के एनएच 49 पर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर वाहन के पीछे यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस की टक्कर हो गई। इस हादसे में 15 लोगों को चोट आई है। जिसमें 13 लोगों की हालत गंभीर है। जिन्हें बिलासपुर के सिम्स अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं दो घायलों का CHC अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


अकलतरा थाना क्षेत्र की है घटना
मिली जानकारी अनुसार, सन्नी ट्रेवल एजेंसी कि बस जिसमे 60 यात्रियों से भरे हुई थी। बस जशपुर से बिलासपुर की ओर जा रहीं थी, जोकि अमरताल गांव के एनएच 49 जोकि बिलासपुर को जोड़ती है। तेज रफ्तार होने के कारण सड़क के किनारे खड़े ट्रेलर वाहन को नही देख पाया।
विज्ञापन


जिससे बस सीधे पीछे जा टकराई। टकराने की तेज आवाज सुनकर सड़क के किनारे रहने वाले ग्रामीण नींद से उठ गए और घटना की पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर मौके पर पुलिस की टीम और 112 की टीम ने बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। बस में सवार 15 लोगों को चोट आई है। जिन्हे उपचार के लिए सीएचसी अस्पताल अकलतरा में भर्ती कराया गया। वहीं 13 लोगों की हालत गंभीर होने पर बिलासपुर सिम्स अस्पताल रेफर किया गया है। जिसमें दो लोगों का सीएचसी अस्पताल अकलतरा में उपचार जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed