फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Body youth found hanging from a tree in school premises of Shivrinarayan reason for suicide unknown in Janjgir

Janjgir Champa: स्कूल परिसर में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, आत्महत्या का कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 17 Feb 2025 05:57 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 17 Feb 2025 05:57 PM IST
सार

जांजगीर चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के स्वामी आत्मानंद स्कूल परिसर में लगे पेड़ की टहनी में फांसी से झूलता युवक का शव मिला है। किस कारण से युवक ने आत्महत्या की है यह अज्ञात है,शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
Body youth found hanging from a tree in school premises of Shivrinarayan reason for suicide unknown in Janjgir
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के स्वामी आत्मानंद स्कूल परिसर में लगे पेड़ की टहनी में फांसी से झूलता युवक का शव मिला है। किस कारण से युवक ने आत्महत्या की है यह अज्ञात है,शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। शिवरीनारायण पुलिस से मिली जानकारी अनुसार आज सोमवार की सुबह करीबन 9 बजे स्कूल परिसर में युवक राम नारायण केवट 26 वर्ष का फांसी में लटका हुआ है मौके पर पुलिस टीम पहुंची और शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन


परिजनों से पूछताछ में पता चला कि युवक राम नारायण केवट रोजी मजदूरी का काम करता था,परिवार की स्थित ठीक नहीं थी वहीं युवक की शादी 3 से 4 साल पहले हुई थी जिसके बाद पति पत्नी के बीच संबंध ठीक नहीं होने पर अलग अलग रहने लगे। रविवार की शाम करीबन 7 बजे घर से निकल गया और रात को वापस नहीं आया था सुबह फांसी में लटका हुआ मिला है। किस कारण से आत्महत्या की है जानकारी अभी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed