{"_id":"66e98a841fdd23411f044c20","slug":"body-of-a-middle-aged-man-found-in-a-canal-died-due-to-drowning-in-water-in-janjgir-champa-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Janjgir Champa: नहर में मिला अधेड़ व्यक्ति का शव, पानी में डूबने से हुई मौत, परिजनों का बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janjgir Champa: नहर में मिला अधेड़ व्यक्ति का शव, पानी में डूबने से हुई मौत, परिजनों का बुरा हाल
Wed, 18 Sep 2024 12:44 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 18 Sep 2024 12:44 PM IST
सार
जांजगीर चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के किरित गांव के नगर में अधेड़ व्यक्ति का शव मिला है। जिसकी पहचान रेवा कुर्रे 52 वर्ष आईबी कालोनी जांजगीर के रूप में की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
नहर में मिला अधेड़ का शव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जांजगीर चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के किरित गांव के नगर में अधेड़ व्यक्ति का शव मिला है। जिसकी पहचान रेवा कुर्रे 52 वर्ष आईबी कालोनी जांजगीर के रूप में की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
नवागढ़ थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया की ग्रामीणों से सूचना मिली नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बह रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकालकर तलाशी लेने पर पेंट की जेब से पहचान पत्र मिला है जिसमे मृतक की पहचान रेवा कुर्रे के रूप में हुई है।
विज्ञापन
इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस ने परिजनों को दी गई। मृतक की पत्नी ने प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है की 16 सितंबर की सुबह से घर से निकल गए थे,जिसके बाद रात भर घर नही पहुंचे अपने तरफ से आस पास खोज बीन की गई मगर कुछ पता नहीं चला सका था। इस मामले में शव का पोस्टमार्टम कराया गया जिसमे पैर फिसलने से गिरने पर चोट के निशान मिले है। पानी में डूबने से मौत हुई है। अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया गया है आगे की जांच पड़ताल पुलिस कर रही है।
विज्ञापन