{"_id":"67a77c22655187e26e0ec2f1","slug":"bjp-candidate-dies-had-given-birth-to-a-child-through-operation-25-days-ago-in-janjgir-champa-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Janjgir Champa: भाजपा प्रत्याशी का निधन, 25 दिन पहले ऑपरेशन से बच्चे को दिया था जन्म, चल रहा था उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janjgir Champa: भाजपा प्रत्याशी का निधन, 25 दिन पहले ऑपरेशन से बच्चे को दिया था जन्म, चल रहा था उपचार
Sat, 08 Feb 2025 10:44 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 08 Feb 2025 10:44 PM IST
सार
जांजगीर चांपा जिले के नगर पंचायत नवागढ़ के वार्ड नंबर 14 की भाजपा प्रत्याशी सीमामनी दिवाकर की इलाज के दौरान मौत हुई है। ऑपरेशन से एक बच्चे को जन्म दिया था जिसके बाद से तबीयत खराब चल रही थी।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जांजगीर चांपा जिले के नगर पंचायत नवागढ़ के वार्ड नंबर 14 की भाजपा प्रत्याशी सीमामनी दिवाकर की इलाज के दौरान मौत हुई है। ऑपरेशन से एक बच्चे को जन्म दिया था जिसके बाद से तबीयत खराब चल रही थी। बिलासपुर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सीमामनी दिवाकर को भाजपा ने नगर पंचायत नवागढ़ के वार्ड नंबर 14 का प्रत्याशी बनाया था। पूर्व में वार्ड नंबर 3 से भाजपा से पार्षद भी रह चुकी है। 25 दिन पहले ऑपरेशन से एक नवजात शिशु को लड़की को जन्म दी थी। जिसके बाद से तबियत खराब चल रही थी । वही शुक्रवार की बीती रात को तबियत अधिक खराब होने पर उपचार के लिए बिलासपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान मौत हुई है।
विज्ञापन
नवागढ़ में चुनाव प्रचार के दौरान सूचना मिलने पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी का आकस्मिक निधन दुःख है वही सभा में उपस्थित जनता ने भी शोक जताया।
विज्ञापन