फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Bike riding youth dies in road accident due to collision with pickup vehicle

जांजगीर में रफ्तार का कहर: पिकअप वाहन और बाइक की जोरदार टक्कर, बिलासपुर भाई से मिलने जा रहा था युवक; हुई मौत

Mon, 29 Jan 2024 11:34 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 29 Jan 2024 11:34 AM IST
सार

जांजगीर में एक पिकअप वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। युवक अपने बड़े भाई से मिलने के लिए बिलासपुर जा रहा था। पुलिस ने पिकअप वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Bike riding youth dies in road accident due to collision with pickup vehicle
सड़क हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के केरा चौक के देवरी मोड़ के पास पिकअप वाहन और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई। बाइक पर सवार युवक की घटना स्थल पर ही मौत हुई है। वहीं पिकअप वाहन चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बाइक सवार युवक अपने बड़े भाई से मिलने बिलासपुर जा रहा था। यह घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन


नवागढ़ थाना प्रभारी सत्यकाला रामटेके ने बताया की मृतक का नाम उमेश कुमार मालाकार निवासी सेमरा थाना पुसौर जिला रायगढ़ का रहने वाला है। वह अपनी बाइक सीजी 13 UC 8318 में सवार होकर बिलासपुर अपने बड़े भाई से मिलने जाने की बात को लेकर घर से निकाला था। इस दौरान वह केरा चौक के देवरी मोड़ के पास पहुंचा था। 
विज्ञापन


तभी शिवरीनारायण की ओर से सब्जी से भरी पिकअप वाहन आ रही थी। जहां पिकअप वाहन तेज रफ्तार से आ रहा था। देवरी मोड़ के पास आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई। बाइक में सवार युवक उमेश कुमार सड़क किनारे बाइक के साथ उछल कर दूर जा गिरा। जिसे उमेश कुमार के शरीर में चोट आने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया गया। वहीं शव का पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया गया। 


पिकअप वाहन क्रमंक सीजी 04 PK 0936के चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही दुर्घटना कारीत पिकअप वाहन को जब्त कर लिया। आरोपी पिकअप वाहन चालक के खिलाफ नवागढ़ थाने में धारा 304 A के तहत कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed