फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   An elderly man sang a song during the operation in Janjgir Champa

Video: डॉक्टर कर रहे थे हर्निया का ऑपरेशन, 75 साल का बुजुर्ग मरीज गुनगुनाता रहा; 'मैं 17 बरस का तू 16 बरस की'

Wed, 20 Nov 2024 03:56 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 20 Nov 2024 03:56 PM IST
सार

बुजुर्ग का नाम गंगाराम यादव (75) है। जहां एक तरफ डॉक्टर उसका ऑपरेशन कर रहे थे वहीं दूसरी तरफ गंगाराम ऑपरेशन के दौरान मैं 17 बरस का तू 16 बरस की गाना गाते रहे। 

विज्ञापन
An elderly man sang a song during the operation in Janjgir Champa
बुजुर्ग ने ऑपरेशन के दौरान गाया गाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के निजी नर्सिंग होम एनकेएच में हर्निया के ऑपरेशन के दौरान एक बुजुर्ग व्यक्ति के गाना गाने का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। बुजुर्ग का नाम गंगाराम यादव (75) है। जहां एक तरफ डॉक्टर उसका ऑपरेशन कर रहे थे वहीं दूसरी तरफ गंगाराम ऑपरेशन के दौरान मैं 17 बरस का तू 16 बरस की गाना गाते रहे जो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। वहीं ऑपरेशन कर रहे डॉक्टरों ने बुजुर्ग व्यक्ति के हौसले को सलाम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल सक्ति जिले के हसौद के रहने वाला गंगाराम यादव को हर्निया की समस्या थी। जिसके इलाज के लिए चांपा के निजी नर्सिंग होम एनकेएच में आया था। जांच के बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने की सलाह दी। ऑपरेशन थियेटर में जब गंगाराम का ऑपरेशन चल रहा था तभी वह अपने प्यार को याद करते हुए गाना गाने लगा। डॉक्टरों का कहना है कि कई ऐसे मरीज आते हैं जो कि ऑपरेशन के नाम से डर जाते हैं। मगर गंगाराम यादव ने तो गाना गाते हुए ऑपरेशन कराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed