फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Accused who stole five metric tons of iron pipe arrested

Janjgir Champa: पांच मैट्रिक टन लोहे की पाइप चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, 10 लाख रुपये बताई जा रही कीमत

Tue, 05 Sep 2023 04:02 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 05 Sep 2023 04:02 PM IST
सार

तीनों आरोपियों के पास से चोरी के पाईप, गैस कटर और चोरी के समान को ले जा रहे स्वराज माजदा वाहन को जब्त किया है।
 

विज्ञापन
Accused who stole five metric tons of iron pipe arrested
पांच मैट्रिक टन लोहे की पाइप चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के कोरबी गांव के पास निर्माणाधीन भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत हाईवे का निर्माण किया जा रहा है। इस दौरान हाईवे रोड के किनारे रखें पाइप वजन पांच मैट्रिक टन कीमती 10 लाख की चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों के पास से चोरी के पाईप, गैस कटर और चोरी के समान को ले जा रहे स्वराज माजदा वाहन को जब्त किया है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार नीरज सिंह बिका ने बलौदा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी की 29 और 30 अगस्त को जब इंजीनियर के साथ हाईवे रोड का निरीक्षण किया जा रहा था इस दौरान कोरबी गांव के पास हाईवे रोड के किनारे पांच मैट्रिक टन लोहे की पाईप रखी गई थी। जिसे अज्ञात चोर काटकर कर ले गए है। जिसकी कीमत 10 लाख रुपये है। सूचना पर बलौदा थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई और जांच पड़ताल की जा रही थी। 

विज्ञापन

 

पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम चरापरा में निर्माणाधीन भारतमाला रोड के पास दो संदिग्ध व्यक्ति रोड के पास घूम रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया इस दौरान पूछताछ करने पर ग्राम कोरबी के पास सड़क किनारे रखे 28 नग लोहे की पाइप की चोरी करना बताया गया। आरोपियों की निशानदेही पर ओमप्रकाश साहू निवासी, सीपत जिला बिलासपुर के पास से चोरी किए गए लोहे के पाईप को बरामद किया गया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed