फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Accused who robbed trailer driver by beating him was arrested from Bilaspur

जांजगीर-चांपा: ट्रेलर चालक से मारपीट कर लूट करने वाला आरोपी बिलासपुर से गिरफ्तार, चाकू और नकदी बरामद

Sun, 31 Aug 2025 07:06 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 31 Aug 2025 07:06 PM IST
सार

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर सेल और थाना बलौदा पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई। टीम ने तकनीकी विश्लेषण, मोबाइल इनपुट और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की गई।

विज्ञापन
Accused who robbed trailer driver by beating him was arrested from Bilaspur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्रेलर चालक से मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को पुलिस ने बिलासपुर से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दो अन्य आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश जारी है। घटना बलौदा थाना क्षेत्र के खिसोरा गांव की है। 

विज्ञापन


मामला बलौदा थाना क्षेत्र का है। प्रार्थी दीपक बरेठ ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह ट्रेलर लेकर कोयला परिवहन कर रहा था, तभी ग्राम खिसोरा आमोस फैशन नाम की कपड़े की दुकान के पास शनिवार की रात करीब तीन बजे तीन अज्ञात बदमाश मोटरसाइकिल से पहुंचे और उस पर हमला कर दिया। आरोपी उससे मोबाइल और नकदी लूटकर फरार हो गए। इसी दौरान एक अन्य ट्रेलर चालक शिवप्रकाश पांडे से भी बदमाशों ने गाली-गलौज करते हुए नकदी, मोबाइल और ड्राइविंग लाइसेंस छीन लिया।
विज्ञापन


घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर सेल और थाना बलौदा पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई। टीम ने तकनीकी विश्लेषण, मोबाइल इनपुट और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की। इस दौरान आरोपी कलेस्वर लास्कर उर्फ सोनू पिता अशोक लास्कर, उम्र 21 वर्ष, निवासी हिडाडीह थाना सीपत जिला बिलासपुर को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने लूट की रकम में से 500 रुपये, एक मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है। जबकि अन्य दो आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed