फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   A young man drowned in Hasdeo river in Janjgir Champa

हसदेव नदी बनी काल: जांजगीर चांपा में दोस्तों के साथ नहाने गया युवक डूबा, यहां होते हैं सबसे ज्यादा हादसे

Mon, 15 Jul 2024 12:14 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर चांपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर चांपा Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 15 Jul 2024 12:14 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में नहाने गया युवक नदी में डूब गया। युवक छह दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए आया था। फिलहाल, एसडीआरएफ की टीम युवक को खोज रही है।

विज्ञापन
A young man drowned in Hasdeo river in Janjgir Champa
नहाते समय युवक डूबा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम देवरी पिकनिक स्पॉट में हसदेव नदी में नहाने के दौरान युवक आसुराम यादव 22 वर्ष तेज बहाव में बह गया। अपने 6 दोस्तों के साथ बिलासपुर से आया हुआ था। एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और खोजबीन की जा रही है। घटना बलौदा थाना क्षेत्र की है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी अनुसार, रविवार को युवक आसुराम यादव अपने 6 दोस्तों के साथ बिलासपुर जिले से जांजगीर चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के देवरी गांव के पिकनिक मनाने के लिए पहुंचे हुए थे। रविवार की शाम करीबन 5.30 बजे हसदेव नदी में सभी दोस्त नहा रहे थे। तभी युवक आसूराम यादव नदी के तेज बहाव में बहने लगा। जिसे देख उसके दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास भी किया। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। 
विज्ञापन


जहां पर युवक डूबा हुआ है। वह जगह 25 से 30 फिट गहरी है। कई लोगों की भी मौत उसी जगह हो चुकी है। जिला प्रशासन ने उस जहा में डेंजर जोन भी लिखा है। मगर लोग उसे मानने की वजह नदी में उतरकर मस्ती करते है। जिसके कारण यह हादसा होते रहते है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बलौदा पुलिस को घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची मगर रात होने के कारण खोज बिन नही की जा सकी। आज सोमवार की सुबह एसडीआरएफ की टीम भी पहुंच चुकी है, युवक की तलाश की जा रही है तेज बहाव होने के कारण खोजने में समस्या हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed