फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   A scooter collided with a truck parked on the roadside, two youths died

जांजगीर-चांपा: सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा टकराई स्कूटी, दो युवकों की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Fri, 22 Aug 2025 11:08 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 22 Aug 2025 11:08 AM IST
विज्ञापन
A scooter collided with a truck parked on the roadside, two youths died
क्षतिग्रस्त स्कूटी - फोटो : अमर उजाला

जांजगीर-चांपा जिले में सड़क हादसों का दौर जारी हैं। ग्राम कुटरा नवा तालाब के पास सड़क के किनारे खड़े ट्रक से तेज रफ्तार स्कूटी पीछे जा टकराई। हादसे में दो युवकों की मौत हुई है। घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र की है। हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला। ट्रक की चक्को की हवा निकाल दी गई है।

विज्ञापन


मिली जानकारी अनुसार, 18 वर्षीय सुमित कश्यप जोकि अपने मामा के गांव कुटरा में ही रहता था। वह अपने दोस्त 19 वर्षीय प्रहलाद कश्यप के मिलकर गुरुवार की रात 10 से 10.30 बजे के बीच स्कूटी से जा रहा था। गणेश उत्सव में गाना गाने की रिहर्सल को लेकर दोनों अपने अन्य साथियों को लेने जाने को निकले थे।
विज्ञापन


इस दौरान उनकी स्कूटी सड़क के किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा टकराई। हादसे में दोनों युवकों को गंभीर चोट आई। जिसके बाद तुरंत उन्हें  डायल 112 की मदद से जिला अस्पताल जांजगीर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वही घटना के बाद सुबह से ही ग्रामीणों में भरी आक्रोश है। दोनों की मौत होने पर गांव में शोक की लहर है। सड़क के किनारे खड़े ट्रक के चक्कों की हवा को ग्रामीणों ने निकाल दिया है और ट्रक को ले जाने नहीं दे रहे हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची है और लोगों को समाझाने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed