फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   34 passengers injured as a passenger bus overturns accident happened while trying to save a bike rider Janjgir

Janjgir Champa: यात्री बस पलटने से 34 यात्री घायल, बाइक सवार को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा, कई घायल

Tue, 18 Mar 2025 01:19 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 18 Mar 2025 01:19 PM IST
सार

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम लोहर्षी में आदर्श यात्री बस सड़क किनारे पलट गई। यह बस बरमकेला से बिलासपुर के लिए निकली थी, जिसमें 40 से 45 यात्री सवार थे।  हादसे में 34 यात्रियों को चोट आई है जबकि सात घायल यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
34 passengers injured as a passenger bus overturns accident happened while trying to save a bike rider Janjgir
यात्री बस पलटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम लोहर्षी में आदर्श यात्री बस सड़क किनारे पलट गई। यह बस बरमकेला से बिलासपुर के लिए निकली थी, जिसमें 40 से 45 यात्री सवार थे।  हादसे में 34 यात्रियों को चोट आई है जबकि सात घायल यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र की है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आदर्श यात्री बस बरमकेला से बिलासपुर जाने के निकली थी, इस दौरान वह शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम लोहार्षी हाई स्कूल के पास बाइक सवार को बचाने के दौरान बस चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया जिससे वह सड़क के किनारे पलट गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन


वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। सात घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं घायलों के परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed