{"_id":"6777d46bc9ad76e6bd0fa832","slug":"19-year-old-girl-hanged-herself-live-on-instagram-case-related-to-love-affair-in-janjgir-champa-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Janjgir Champa: 19 वर्षीय युवती ने इंस्टाग्राम में लाइव आकर लगाई फांसी, प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janjgir Champa: 19 वर्षीय युवती ने इंस्टाग्राम में लाइव आकर लगाई फांसी, प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला
Fri, 03 Jan 2025 06:34 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 03 Jan 2025 06:34 PM IST
सार
जांजगीर चांपा जिले के मिसदा गांव में घर के कमरे में एक 19 वर्षीय युवती अंकुर नाथ ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर लाइव आकर फांसी लगाकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
युवती ने की आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जांजगीर चांपा जिले के मिसदा गांव में घर के कमरे में एक 19 वर्षीय युवती अंकुर नाथ ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पेज पर लाइव आकर फांसी लगाकर आत्महत्या की है। 20 लोगों ने उसे लाइव फांसी लगाते देखा और ऐसा नहीं करने के लिए कमेंट करने लगे। घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन
नवागढ़ थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मिस्दा गांव की रहने वाली युवती अंकुर नाथ ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मरने से पहले अपने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम आईडी की पेज में लाइव थी। लाइव वीडियो को अन्य यूजर्स और गांव के लोगों ने देखा जिसके बाद घर के अन्य सदस्यों को जानकारी दी, तब तक फांसी के फंदे में झूल चुकी थी जिसे उतारकर सीएचसी अस्पताल नवागढ़ लेकर पहुंचे जहा डॉक्टर ने जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना नवागढ़ थाने में मिलने पर अस्पताल के मर्चुरी में पूछकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
वहीं मृतक युवती के मोबाइल फोन को जब्त कर जांच के लिए भेजा गया है परिवार के अन्य सदस्यों के कथन लिया गया जिसमे प्रथम दृष्टिया प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। जिसके कारण आत्महत्या का संदेह प्रतीक हो रहा है।
विज्ञापन
मृतका के माता-पिता हैदराबाद में रोज़ी मजदूरी का काम करते हैं, वह अपनी बहन के साथ घर में रहती थी। मृतिका अंकुर नाथ ने 12वीं तक की पढ़ाई करने के बाद आगे की पढ़ाई छोड़ दी।