फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   16 thousand rupees stolen by stealing mobile

जांजगीर चांपा में चोरों का आतंक: मोबाइल चोरी कर उड़ाए 16 हजार रुपये, पुलिस ने ऐसे दबोचा

Thu, 08 May 2025 05:55 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 08 May 2025 05:55 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में मोबाइल चोरी कर ऑनलाइन पैसे निकालने वाला आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

विज्ञापन
16 thousand rupees stolen by stealing mobile
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना पामगढ़ पुलिस ने एक त्वरित कार्रवाई में मोबाइल चोरी कर फोनपे के माध्यम से 16,700 की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी संजीव उर्फ संजू भास्कर (उम्र 32 वर्ष), निवासी मेउ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2), 318, 238 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


घटना 2 मार्च 2025 की सुबह की है, जब प्रार्थी रामसत्ता अपने साथी संजीव के साथ मेउ स्थित मारुति चौक में बैठा था। बाद में घर पहुंचने पर उसने पाया कि उसका मोबाइल फोन जेब से गायब है। अगले दिन मोबाइल की सिम चालू कराने पर यह पता चला कि उसी नंबर से फोनपे के माध्यम से 16,700 रुपये की निकासी की जा चुकी है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी पामगढ़ निरीक्षक मनोहर सिन्हा की टीम ने त्वरित जांच करते हुए उस ग्राहक सेवा केंद्र तक पहुंच बनाई, जहां से रकम निकाली गई थी। केंद्र संचालक से पूछताछ के बाद पुष्टि हुई कि आरोपी संजीव द्वारा ही पैसे की निकासी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने पूछताछ में अपराध स्वीकारते हुए बताया कि उसने चोरी किया मोबाइल नदी में फेंक दिया और नकदी को खाने-पीने में खर्च कर दिया। पुलिस ने ₹1,000 शेष रकम बरामद करते हुए आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed