फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir Champa Lok Sabha seat will be voted in third phase Lok Sabha Elections 2024

Lok Sabha Elections 2024: जांजगीर चांपा लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में होगा मतदान, सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम

Sat, 16 Mar 2024 10:46 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: श्याम जी. Updated Sat, 16 Mar 2024 10:46 PM IST
सार

लोकसभा के लिए निर्वाचन आयोग (ईसी) ने चुनाव कार्यक्रम का एलान कर दिया है। इसके साथ ही देशभर में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में बैनर-पोस्टर हटाने और वॉल पेंटिंग को पोता जा रहा है।
 

विज्ञापन
Janjgir Champa Lok Sabha seat will be voted in third phase Lok Sabha Elections 2024
आचार संहिता लागू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा लोकसभा सीट में तीसरे चरण में सात मई को मतदान होगा, जिसमें 8 विधानसभा क्षेत्र जांजगीर, अकलतरा, पामगढ़, सक्ति, चंद्रपुर, जैजैपुर, बिलाईगढ़ और कसडोल शामिल हैं। इनमें कुल 2,212 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। आठ विधानसभा में कुल 20,52,067 महिला-पुरुष वोटर और थर्ड जेंडर के 27 वोटर हैं। वहीं, आदर्श आचार संहिता लगते ही राजनीतिक दल के बैनर-पोस्टर हटाने और वॉल पेंटिंग को पोता जा रहा है। जिले के सीमा क्षेत्र में पुलिस की चेक पोस्ट बनाई जाएगी। कलेक्टर आकाश छिकारा ने प्रेस कांफ्रेंस कर यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी की सूची जारी होने के बार एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है। शनिवार को भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव को लेकर तिथि जारी की गई है। जिसमें जांजगीर चांपा लोकसभा सीट में तीसरे चरण 7 मई को वोटिंग की प्रक्रिया की जानी है। कलेक्टर आकाश छिकारा ने बताया कि 12 अप्रैल को नाम निर्देशन प्रारंभ होगी। 19 अप्रैल नाम निर्देशन की अंतिम तिथि, 20 अप्रैल को संविक्षा तिथि, 22 अप्रैल को उम्मीदवार द्वारा नाम वापस लेने की अंतिम तिथि होगी। वहीं, 7 मई को वोटिंग और 4 जून को मतगणना और परिणाम घोषित होंगे।
विज्ञापन


जुलूस, रैली पर लेनी होगी अनुमति
जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा ने सभी राजनैतिक दलों के साथ बैठक की। रैली, जुलूस और अन्य कार्यक्रमों के लिए चुनाव निर्वाचन आयोग ने दिशा-निर्देश में अनुमति लेनी होगी। प्रचार-प्रसार सामग्री में मुद्र्क प्रकाशक और संख्या का उल्लेख भी किया जाना भी जरूरी है। साथ ही राजनीतिक दलों को सुविधा एप की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदर्श आचार संहिता लागू
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन की घोषणा किए जाने के बाद जांजगीर चांपा जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इसके तहत शहर, नगरीय निकायों और जनपद पंचायत क्षेत्र में सम्पत्ति विरूपण अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। शासकीय और सार्वजनिक जगहों में लगाए गए पोस्टर-बैनर, वॉल पेंटिंग को हटाने की कार्रवाई की गई है।

चुनाव की सुरक्षा को लेकर बनाए जाएंगे चेक पोस्ट
एसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर जांजगीर जिले के सीमा क्षेत्र में चेक पोस्ट बनाया जाएगा। पुलिस टीम गठित की जाएगी, जो दिन-रात चेक पोस्ट में रहेगी और आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जाएगी। वहीं, मौके पर वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। यदि कोई व्यक्ति किसी प्रकार के संदिग्ध स्थित में मिले तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। 


चुनाव को लेकर की गई तैयारी
कलेक्टर आकाश छिकारा ने बताया कि जांजगीर चांपा जिले के तीन विधानसभा अकलतरा में 235 बूथ, पामगढ़ में 214, जांजगीर चांपा में 220 बूथ हैं। सक्ती जिले में 3 विधानसभा सक्ती में 235, जैजैपुर में 270, चंद्रपुर में 260 बूथ है। वहीं, बलौदा बाजार जिले के कसडोल विधानसभा में 402 बूथ तथा सरंगाढ बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ में 376 बूथ कुल 2212 बूथ है। इनमें वोटिंग की जानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed