फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir Champa Lok Sabha candidate Dr. Shiv Kumar Dahria visit Shivrinarayan

लोकसभा चुनाव: शिवरीनारायण में डॉ. शिव कुमार डहरिया ने की नर नारायण की पूजा-अर्चना, कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

Mon, 11 Mar 2024 06:44 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: श्याम जी. Updated Mon, 11 Mar 2024 06:44 PM IST
सार

कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. शिव कुमार डहरिया शिवरीनारायण पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। साथ ही भाजपा पर निशाना साधा।
 

विज्ञापन
Janjgir Champa Lok Sabha candidate Dr. Shiv Kumar Dahria visit Shivrinarayan
डॉ. शिव कुमार डहरिया ने नर नारायण पूजा-अर्चना की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इसमे जांजगीर चांपा लोकसभा के लिए कांग्रेस पार्टी ने पूर्व मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया को प्रत्याशी बनाया है। सोमवार को डॉ. शिव कुमार डहरिया शिवरीनारायण पहुंचे, जहां नर नारायण की पूजा अर्चना कर मठाधीश महंत राम सुंदर दास से आशीर्वाद लेकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को डमी बताया है। जांजगीर चांपा लोकसभा में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित बताया है।

विज्ञापन


डॉ. डहरिया ने कहा कि पिछले 20 वर्षों से जांजगीर चांपा लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद रह चुके हैं, लेकिन कोई विकास नहीं किया है। कसडोल क्षेत्र में लोगों के लिए कोई विकास कार्य नहीं किया गया है। उन्होंने भाजपा के पूर्व सांसदों पर निष्कीयता का आरोप लगाया है। जांजगीर चांपा जिला सबसे बड़ा जिला है। कांग्रेस की सरकार रहते ही सिंचित के लिए साधन उपलब्ध हो पाया है, लेकिन भाजपा की सरकार ने किसानों का जल, जंगल, जमीन लूटने का काम किया है।
विज्ञापन


डॉ. शिव कुमार डहरिया ने कहा कि जांजगीर चांपा लोकसभा की एक भी समस्याओं को संसद में नहीं उठाया गया है। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ जनता को नहीं मिल पाया है। कांग्रेस पार्टी हर वर्ग के समाज के लोगो को लेकर चलती है। हम इस क्षेत्र के विकास के लिए काम करेंगे, उन्होंने कहा कि इस बार किसान, नौजवान और महिलाओं को साथ लेकर चुनावी मैदान में कांग्रेस उतरी है। निश्चित ही जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की  जीत सुनिश्चित है।़

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed