फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jan samasya nivaran Pakhwara organized in Kondagaon from 27th July to 10th August

Kondagaon: 27 जुलाई से 10 अगस्त तक जन समस्या निवारण पखवाड़ा का आयोजन, मौके पर शिकायतों का होगा समाधान

Thu, 01 Aug 2024 09:18 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 01 Aug 2024 09:18 PM IST
सार

कोंडागांव के 22 वार्डों में जन समस्या निवारण पखवाड़ा का आयोजन 27 जुलाई से 10 अगस्त तक किया जा रहा है। 27 जुलाई, 30 और 31 जुलाई तक कोंडागांव नगरीय निकाय के एक से आठ नंबर वार्डों में अब तक जन समस्या निवारण शिविर लगाए जा चुके हैं।

विज्ञापन
Jan samasya nivaran Pakhwara organized in Kondagaon from 27th July to 10th August
जनसमस्या निवारण पखवाड़ा का आयोजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अंतर्गत 27 जुलाई से 10 अगस्त तक जन समस्या निवारण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इस पखवाड़े का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के सभी नगरीय निकायों में नागरिकों की विभिन्न समस्याओं का त्वरित निवारण करना है। इसके तहत डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन, पेयजल, लाइट, सड़क, नाली, मरम्मत, निर्माण कार्य, आवास संबंधी आवेदन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, संपत्ति कर, नामांतरण, भवन निर्माण अनुमति, नियमितीकरण, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राजस्व प्रकरण इत्यादि समस्याओं का यथाशीघ्र समाधान किया जाएगा।

विज्ञापन


कोंडागांव में इस अभियान को विशेष रूप से संचालित किया जा रहा है। कोंडागांव के 22 वार्डों में जन समस्या निवारण पखवाड़ा का आयोजन 27 जुलाई से 10 अगस्त तक किया जा रहा है। इस संदर्भ में कार्यक्रम के नोडल अधिकारी ने जानकारी दी कि 27 जुलाई, 30 और 31 जुलाई तक कोंडागांव नगरीय निकाय के एक से आठ नंबर वार्डों में अब तक जन समस्या निवारण शिविर लगाए जा चुके हैं। इन शिविरों में विभिन्न समस्याओं से संबंधित कुल 186 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 114 प्रकरणों का तत्काल मौके पर ही संबंधित विभागों द्वारा निराकरण किया गया है।

विज्ञापन

शेष लंबित प्रकरणों का भी जल्द निवारण करने का आश्वासन दिया गया है। नगरपालिका अध्यक्ष वर्षा यादव ने कहा कि यह पहल नागरिकों की समस्याओं को जल्द से जल्द सुलझाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो नगरीय प्रशासन के प्रति जनसंतोष बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगी। इस पखवाड़े के माध्यम से विभाग नागरिकों के साथ सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुन रहा है और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर हल करने का प्रयास कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed