फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jalkeshwar tourist spot used to be bustling with tourists now it is deserted due to neglect in Balrampur Raman

Balrampur Ramanujganj: पर्यटकों से गुलजार रहता था जलकेश्वर पर्यटन स्थल, उपेक्षा के कारण अब रहता है वीरान

Mon, 05 Aug 2024 04:52 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 05 Aug 2024 04:52 PM IST
सार

कुछ वर्ष पहले तक जलकेश्वर रामानुजगंजवासी पिकनिक स्पॉट के रूप में जलकेश्वर पहली पसंद हुआ करती थी यहां स्थिति ऐसी होती थी कि सावन की झड़ी लगते ही पिकनिक मनाने वालों की भीड़ उमड़ने लगती थी।

विज्ञापन
Jalkeshwar tourist spot used to be bustling with tourists now it is deserted due to neglect in Balrampur Raman
वीरान हो गया जलकेश्वर पर्यटन स्थल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर रामानुजगंज नगर सीमा से सटे 100 बिस्तर अस्पताल से 100 मीटर की दूरी पर स्थित पर्यटन स्थल जलकेश्वर विगत कई वर्षों के बाद झरना चलने से अपनी प्राकृतिक सुंदरता को बिखेर रहा है। जलकेश्वर दशकों से अपेक्षा का शिकार है यदि जनप्रतिनिधि ध्यान देते हैं तो यह बलरामपुर रामानुजगंज जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शुमार हो सकता है नगरवासियों की भी मनसा है कि जलकेश्वर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाए।

विज्ञापन


गौरतलब है कि कुछ वर्ष पहले तक जलकेश्वर रामानुजगंजवासी पिकनिक स्पॉट के रूप में जलकेश्वर पहली पसंद हुआ करती थी यहां स्थिति ऐसी होती थी कि सावन की झड़ी लगते ही पिकनिक मनाने वालों की भीड़ उमड़ने लगती थी। जलकेश्वर पहाड़ के ऊपर तो मेंला जैसा माहौल हो जाता था चारों तरफ लोग झूला लगाकर झूलते थे एवं झरने में स्नान कर आनंदित होते थे। जलकेश्वर पहाड़ के ऊपर घूमने के लिए पर्याप्त जगह है एवं काफी संख्या में लोग यहां एकत्रित भी हो सकते हैं यहां दो तरफ से पानी आकर झरने का रूप लेता है परंतु विगत कुछ वर्षों से लगातार उपेक्षा होने से धीरे-धीरे यह पर्यटन स्थल में लोगों का आना काम हुआ है यदि जलकेश्वर को सवारा जाता है तो यह जिले का प्रमुख पर्यटन स्थल बन सकता है।

विज्ञापन


अंधाधुन पेड़ों की कटाई लगा रहे है खूबसूरती को ग्रहण
एक ओर जलकेश्वर पहाड़ अपने नैसर्गिक खूबसूरती एवं पेड़ों के कारण लोगों को अपनी और आकर्षित करता है वही यहां विगत कई वर्षों से लगातार अवैध रूप से पेड़ों की अंधाधुंध कटाई हो रही है जो काफी चिंता का विषय है अब भी समय है कि पेड़ों की कटाई को रोका जाए नहीं तो यहां की भी स्थिति काफी दयनीय हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


दो तरफ से जाया जा सकता है जलकेश्वर पहाड़ पर
जलकेश्वर पहाड़ पर जाने के लिए दो तरफ से रास्ता है एक रास्ता तो चट्टानों के बीच से होकर गुजरता है वहीं दूसरा पथरीला रास्ता है परंतु दोनों रास्ते से आसानी से जलकेश्वर पहाड़ पर जाया जा सकता है यहां जाने वाले लोग अपने सुविधा के अनुसार दोनों में से किसी भी रास्ते को चुनते हैं।

बहुत वर्ष बाद चल रहा है झरना
पहले पूरे बरसात के समय जलकेश्वर में मोटा धार में झरना चलता था ऊपर में तालाब नुमा पानी जमा रहता था परंतु जिस प्रकार से अंधाधुन पेड़ों की कटाई हुई उससे अब झरना पूरे बरसात के समय नहीं चलता है जब वर्षा बहुत होती है तो कुछ दिनों तक ही झरना चलता है।


पहले रहता था पर्यटकों से गुलजार अब छाया रहता है सन्नाटा 
पूरे सावन पहले जलकेश्वर पर्यटकों से गुलजार रहता था पहाड़ के नीचे से लेकर पहाड़ के ऊपर तक सैकड़ो की संख्या में लोग यहां हमेशा देखे जा सकते थे परंतु लगातार जलकेश्वर की हुई उपेक्षा के कारण धीरे-धीरे यह गुमनाम हो जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed