{"_id":"64553c4839d369bc34070e45","slug":"youth-stole-12-chains-from-a-jewelery-shop-in-jagdalpur-captured-in-cctv-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधानी हटी दुर्घटना घटी: काली टोपी वाला चोर ज्वैलरी शॉप से ले उड़ा 12 सोने की चेन; 'तीसरी आंख' में हुआ कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधानी हटी दुर्घटना घटी: काली टोपी वाला चोर ज्वैलरी शॉप से ले उड़ा 12 सोने की चेन; 'तीसरी आंख' में हुआ कैद
Fri, 05 May 2023 10:58 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 05 May 2023 10:58 PM IST
सार
सदर वार्ड में स्थित देवेंद्र ज्वैलरी शॉप में खरीददार बनकर आए एक युवक ने शॉप से चेन का पूरा केस ही उड़ा लिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन
सीटसीटीवी में कैद हुआ चोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के सदर वार्ड में स्थित देवेंद्र ज्वैलरी शॉप में खरीददार बनकर आए एक युवक ने शॉप में सोने की चेन पसंद की और फिर दुकानदार द्वारा दिखाए गए चेन के पूरे केस को ही लेकर फरार हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। मामले की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली उसके बाद आला अधिकारियों की टीम ने जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
देवेंद्र ज्वैलरी शॉप के संचालक पृथ्वीराज तातेड़ के अनुसार, एक युवक सोने की चेन की खरीदारी करने उनकी दुकान में आया हुआ था। इस दौरान उसने अलग-अलग तरह की चेन दिखाने के लिए कहा। इसके बाद युवक ने कुछ चेन को पहन कर देखा और पसंद करने लगा। इस दौरान दुकानदार का ध्यान हटने पर पूरे चेन के गुच्छे को ही लेकर दुकान से फरार हो गया। जब तक वह कुछ समझ पाते वह शॉप के बाहर खड़ी बाइक पर सवार होकर फरार हो गया।
विज्ञापन
जानकारी के लिए बता दें कि चेन के गुच्छे में 12 अलग-अलग डिजाइन की चेन थी। जिसकी कीमत करीब 6 से 7 लाख रुपये थी। फिलहाल, 5 से अधिक टीआई पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं। साथ ही शहर और आस-पास के इलाकों में लगे सीसीटीवी की फुटेज को खंगाला जा रहा है।