फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Young man shot while hunting pig admitted to hospital in injured condition

Jagdalpur: सुअर का शिकार करना युवक को पड़ा महंगा, खुद की बंदूक से लगी गोली, पसली से घुसी और पीठ से हुई पार

Tue, 07 Mar 2023 03:26 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अभिषेक वर्मा Updated Tue, 07 Mar 2023 03:26 PM IST
सार

सुअर का शिकार करना एक ग्रामीण को भारी पड़ गया। खुद की बंदूक से ही उसे गोली लग गई। बंदूक लेकर गिरने से हादसा हुआ। जिसके बाद घायल युवक को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया।
 

विज्ञापन
Young man shot while hunting pig admitted to hospital in injured condition
सुअर का शिकार करने में युवक को लगी गोली, घायल हालत में अस्पाताल में भर्ती। - फोटो : संवाद

विस्तार

नारायणपुर जिले के ओरछा थाना क्षेत्र के ग्राम चिंतलनार डुगरीपारा में जंगली सुअर का शिकार करने गया ग्रामीण खुद ही अपने बंदूक से घायल हो गया। जिसे बेहतर उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया है। मामले के बारे में जानकारी देते हुए घायल के साथ आया उसका भांजा मंगेश ने बताया की मामा संतू राम मडकामी 25 वर्ष के साथ शनिवार की शाम को घर से करीब 10 किमी दूर गुगला जंगल जंगली सुअर का शिकार करने के लिए गया हुआ था।

विज्ञापन


उसी समय जंगल में एक सुअर भागता हुआ दिखाई दिया। जिसे संतू से अपने भरमार बंदूक से 2 गोली भी मारी, गोली लगने के बाद भी सुअर मौके से भाग निकला। जिसके बाद संतू भरमार बंदूक को अपने बाजू में रखकर बैठने के लिए घेरा बना रहा था की अचानक भरमार बंदूक नीचे अपने आप गिर पड़ी, जिससे की बंदूक अपने आप चल गई।
विज्ञापन

 
बंदूक से निकली गोली संतू के पसली से होते हुए पीठ से आर पार हो गई और संतू के पीछे रखे बॉस में जा धंसी। घायल को शाम 6 बजे बेहतर उपचार के लिए नारायणपुर के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां से उसे बेहतर उपचार के लिए सोमवार को मेकाज रेफर किया गया। घायल संतू ने बताया की उसके पास रखे भरमार बंदूक को बचपन से देख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस बंदूक को उसकी दादी सुक्को उपयोग करती थी, लेकिन उसकी दादी के निधन के बाद से उस बंदूक का उपयोग शिकार के लिए किया जाता था। इस भरमार का उपयोग घायल के अलावा उसके दोनों भाई भी उपयोग करते है, घायल को मेकाज में भर्ती करने के बाद उपचार जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed