{"_id":"6663d9eedca5f075680c44e6","slug":"young-man-shot-dead-by-naxalites-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kondagaon: शादी से लौट रहे युवक को नक्सलियों ने गोली मारकर उतारा मौत के घाट, पूरे इलाके में दहशत का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kondagaon: शादी से लौट रहे युवक को नक्सलियों ने गोली मारकर उतारा मौत के घाट, पूरे इलाके में दहशत का माहौल
Sat, 08 Jun 2024 09:41 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 08 Jun 2024 09:41 AM IST
सार
कोंडागांव जिले के धनोरा थाना क्षेत्र के ग्राम तिमड़ी में बीती रात नक्सलियों ने शादी समारोह से लौट रहे एक युवक को गोली मार उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोंडागांव जिले के धनोरा थाना क्षेत्र के ग्राम तिमड़ी में बीती रात नक्सलियों ने शादी समारोह से लौट रहे एक युवक को गोली मार उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गई। वहीं, युवक की मौत से घर में शोक की लहर छा गई। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए धनोरा थाना प्रभारी यशवंत कुमार ने बताया कि तिमड़ी स्कूल पारा में रहने वाला दिनेश मण्डावी 33 वर्ष जो कि खेती किसानी का काम करता था, अपने साले के साथ गांव के ही एक परिवार के घर चल रहे शादी समारोह में शामिल होने के लिए शुक्रवार की रात गया हुआ था शादी से वापस पैदल अपने घर साले के साथ जा रहा था कि अचानक पहले से घात लगाए 3 से 4 नक्सली आ पहुंचे और दिनेश के पीठ में एक गोली मारकर फरार हो गए। साथ में मौजूद साले ने इसकी जानकारी परिजनों और पुलिस को दी।
विज्ञापन
घायल को पहले धनोरा लाया गया उसके बाद बेहतर उपचार के लिए केशकाल के अस्पताल लाया गया। जहां उपचार से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद नक्सलियों की ओर से कोई भी जानकारी नहीं दी कि आखिर दिनेश की हत्या क्यों कि गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन