फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Woman gave birth to three children in Jagdalpur

कुदरत का करिश्मा: महिला ने दिया तीन बच्चों को जन्म, जच्चा-बच्चा सभी सुरक्षित, परिजनों में खुशी

Sat, 15 Jul 2023 04:01 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 15 Jul 2023 04:01 PM IST
सार

मेकाज डॉक्टरों के अनुसार 14 जुलाई को कालीपुर निवासी गर्भवती महिला उषावती को प्रसव दर्द हुआ, जिसके बाद परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में भर्ती कराया जिसके बाद डॉक्टर से लेकर स्वास्थ्यकर्मी प्रसव कराने में लग गए। 

विज्ञापन
Woman gave birth to three children in Jagdalpur
महिला ने दिया तीन बच्चों को जन्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर में मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के प्रसूति वार्ड में एक महिला ने सामान्य प्रसव के दौरान एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। महिला के द्वारा एक साथ तीन बच्चे होने की जानकारी मिलते ही अन्य वार्ड के स्टाफ महिला के साथ ही उन बच्चों को देखने के लिए पहुंचे। बताया जा रहा है महिला जगदलपुर शहर के कालीपुर निवासी बताई जा रही है। 

विज्ञापन

 


मेकाज डॉक्टरों के अनुसार 14 जुलाई को कालीपुर निवासी गर्भवती महिला उषावती को प्रसव दर्द हुआ, जिसके बाद परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में भर्ती कराया जिसके बाद डॉक्टर से लेकर स्वास्थ्यकर्मी प्रसव कराने में लग गए। 

विज्ञापन

 

गर्भवती महिला ने रात के करीब 2 बजे के लगभग एक के बाद एक 3 बच्चों को जन्म दिया। एक साथ 3 बच्चों के जन्म पर सभी हैरत में पड़ गए। कुछ देर बाद परिजनों के द्वारा खुशियां मनाई गई। बताया जा रहा है कि तीनों बच्चें लड़के हैं। जिनमें 2 बच्चें का वजन 2.2 है. वहीं 1 बच्चे का वजन 1 किलो बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed