फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   wildlife in chhattisgarh; Leopard seen on the mountain near the city in chhattisgarh Kanker

शहर के नजदीक पहुंचा तेंदुआ: कांकेर में मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने किया कैमरे में कैद, दहशत का माहौल

Mon, 17 Apr 2023 12:34 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 17 Apr 2023 12:34 PM IST
सार

मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने चट्टान पर तेंदुए को देखा। इसके बाद उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। लोग तेंदुए का वीडियो-फ़ोटो बनाने लगे। इसके बाद तेंदुए के फोटो और वीडियो इलाके में वायरल हो रहे हैं। 

विज्ञापन
wildlife in chhattisgarh; Leopard seen on the mountain near the city in chhattisgarh Kanker
कांकेर में पहाड़ी पर बैठा तेंदुआ। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक बार फिर तेंदुए की दहशत फैल गई है। तेंदुआ सोमवार को फिर से बस्ती के नजदीक पहाड़ी पर दिखाई दिया है। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने उसकी तस्वीर अपने मोबाइल में कैद की है। इस दौरान तेंदुआ गढ़िया पहाड़ी पर बैठा हुआ था। कुछ देर बाद ही वह झाड़ियों की ओर भाग निकला। इससे पहले भी बस्ती में मवेशियों को तेंदुआ और भालू अपना शिकार बना चुके हैं। 

विज्ञापन


शहर के गढ़िया पहाड़ में पिछले कुछ दिनों से चट्टानों पर तेंदुआ नजर आ रहा है। राजापारा इलाके से लगी पहाड़ी की चट्टानों पर सोमवार सुबह एक तेंदुआ नजर आया। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने चट्टान पर तेंदुए को देखा। इसके बाद उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। मार्निग वाक पर निकले लोग तेंदुए का वीडियो-फ़ोटो बनाने लगे। इसके बाद तेंदुए के फोटो और वीडियो इलाके में वायरल हो रहे हैं। 
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि अक्सर गढ़िया पहाड़ पर तेंदुआ चट्टानों में दिखाई देता है। सोमवार को भी चट्टान पर तेंदुआ बैठा हुआ था। तेंदुआ शिकार की तलाश में मोहल्ले में भी आ सकता है। पहले भी तेंदुए ने बस्ती में घुसकर पालतू मवेशी का शिकार किया है। भालू और तेंदुआ अक्सर पहाड़ी पर दिख जाते हैं। जिससे लोगों में दशहत होना भी स्वभाविक है। भालू या तेंदुए के हमले की स्थिति में बड़ा हादसा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed