फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Wife consumed poison when security guard did not send money home

कौन सुनेगा फरियाद: सिक्युरिटी गार्ड ने घर नहीं भेजा पैसा... तो पत्नी ने खाया जहर; महीनों से नहीं मिली है सैलरी

Tue, 20 Feb 2024 12:27 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 20 Feb 2024 12:27 PM IST
सार

एक सिक्युरिटी गार्ड की पत्नी ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। जिसके बाद महिला को गंभीर हालत में मेकाज में भर्ती किया गया। दो महीने से सैलरी नहीं मिलने से परिवार और बच्चों की जरूरत पूरी नहीं हो पा रही थी।

विज्ञापन
Wife consumed poison when security guard did not send money home
पत्नी ने खाया जहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसआईएस कंपनी में सिक्युरिटी गार्ड के तौर पर काम करने वाले एक सिक्युरिटी गार्ड की पत्नी ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। महिला को गंभीर हालत में उपचार के लिए मेकाज लाया गया है। वहीं सिक्युरिटी गार्ड ने आरोप लगाया है कि विगत 2 माह से वेतन नहीं मिलने के कारण घर में राशन सामान नहीं होने के साथ ही बच्चों के स्कूल सामानों की पूर्ति नहीं हो पाई। जिसकी वजह से परेशान पत्नी ने जहर खा लिया।

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए सिक्युरिटी गार्ड घासीराम यादव ने बताया कि वह धरमपुरा स्थित देवकी विहार में एसआईएस सिक्युरिटी एन्ड इंटेलिजेंट सर्विस ऑल इंडिया लिमिटेड में काम कर रहा है। घासीराम ने बताया कि वह जगदलपुर में रहकर काम कर रहा था, जबकि उसकी पत्नी मिलको यादव 35 वर्ष अपने चार बच्चों के साथ ही पिता और भाई के साथ सुकमा जिले के केरलापुर के ग्राम गोलाबेकुर में निवास कर रही थी।
विज्ञापन


घासी ने बताया कि सोमवार की दोपहर को पत्नी ने फोन कर 2 माह से पैसे नहीं भेजने का कारण पूछा। पैसा नही दिए जाने व सैलरी के बारे में कंपनी की ओर से कोई भी जवाब नहीं मिलने के कारण घर में उपयोग होने वाले समान के साथ ही रोजमर्रा के दैनिक उपयोगी सामानों के अलावा बच्चों के स्कूल के खर्च को पूरा नहीं कर पाने के कारण घर की स्थिति बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी ने पैसे नहीं भेजने से नाराज होकर जहर खाने के बाद फोन पर पति को जानकारी दी। पति ने डर के चलते अपने पिता समरथ और भाई रोशन को फोन पर सूचना दी घर पहुंचे परिजनों ने महिला को बेहतर उपचार के लिए सुकमा जिला अस्पताल ले जाया गया। जहा खराब हालत को देखते हुए उसे मेकाज भिजवाया गया। जहां महिला का उपचार चल रहा है।


घासी ने आरोप लगाते हुए यह भी बताया कि कंपनी में बहुत लोग काम कर रहे थे, लेकिन पैसे समय पर नही मिलने के कारण नौकरी छोड़कर चले गए हैं, सिक्युरिटी गार्ड का कहना है कि गरीबों की गुहार कंपनी तक नहीं पहुॉंच पा रही है, जिसके कारण इन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed