{"_id":"65fe721b6175b53c4c0050a5","slug":"two-soldiers-injured-after-being-hit-by-ied-blast-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"IED Blast Dantewada: आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से दो जवान घायल, सुरक्षाबलों की नक्सलियों से हुई मुठभेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IED Blast Dantewada: आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से दो जवान घायल, सुरक्षाबलों की नक्सलियों से हुई मुठभेड़
Sat, 23 Mar 2024 11:39 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, दंतेवाड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, दंतेवाड़ा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 23 Mar 2024 11:39 AM IST
सार
दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर जगरगुड़ा मार्ग में शनिवार की सुबह नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से 2 जवान घायल हो गए। वहीं, घटना के बाद जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ भी हुई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर जगरगुड़ा मार्ग में शनिवार की सुबह नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से 2 जवान घायल हो गए। वहीं, घटना के बाद जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ भी हुई।
विज्ञापन
मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि सुकमा, बीजापुर और दंतेवाड़ा की टीम सर्चिंग पर निकले हुए थे। शनिवार की सुबह जैसे ही जवानों की टीम अरनपुर जगरगुड़ा मार्ग में पहुंची कि नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईईडी ब्लास्ट हो गया। इस घटना में आरक्षक राजेश मरकाम के पैर में चोट आई तो वहीं विकास कर्मा के आंख में चोट आई है।
विज्ञापन
घायल दोनों जवान डीआरजी के बताए जा रहे हैं, घटना के तत्काल जवानों ने मोर्चा संभाल लिया। जिसके बाद पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ के दौरान नक्सली जंगल के रास्ते भागने में सफल रहे। वहीं घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही जवानों के द्वारा इलाके में सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन