{"_id":"647ab69cef6c45ebb60ba194","slug":"truck-loaded-with-green-gold-overturned-uncontrollably-at-gurunanak-chowk-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: 'हरा सोना' से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, बाल-बाल बची कई जिंदगियां; हो सकता था बड़ा हदसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: 'हरा सोना' से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, बाल-बाल बची कई जिंदगियां; हो सकता था बड़ा हदसा
Sat, 03 Jun 2023 09:13 AM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 03 Jun 2023 09:13 AM IST
सार
शहर के गुरुनानक चौक पर आज सुबह के समय हरा सोना से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रक में लदे तेदुपत्ता को निकालने का काम जारी है।
विज्ञापन
ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के गुरुनानक चौक पर शनिवार की सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक जिसमें हरा सोना लदा था। वह अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में ट्रक चालक को मामूली चोट आई है। लेकिन एक बड़ी घटना होने से बच गई। घटना की जानकारी लगते ही यातायात पुलिस के साथ ही बोधघाट थाना प्रभारी भी मौके पर आ पहुंचे। वहीं मजदूर लगाने के साथ ही ट्रक में लदे तेदुपत्ता को निकालने का काम शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
मामले के बारे में बोधघाट थाना प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया कि बीजापुर से तेदुपत्ता से भरा ट्रक नादगांव के लिए रवाना हुआ था। जिसके बाद जैसे ही ट्रक जगदलपुर के गुरुनानक द्वार के पास मोड़ पर पहुंचा। ट्रक चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। जिसके बाद ट्रक सड़क किनारे पलटी गया। घटना जिस जगह हुई है। वहां रोजाना आटो चालकों के साथ ही मजदूर बैठकर काम की तलाश करते हैं। सुबह हुए हादसे के चलते एक बड़ी घटना होने से टल गई। इसके अलावा वहीं एक ट्रांसफार्मर भी लगा हुआ है, जिसके चपेट में आने से ट्रक बच गया नहीं तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन