फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Troubled by illness the young man committed suicide by hanging

Jagdalpur: मां ने खोला दरवाजा, सामने पेड़ पर लटका दिखा बेटे का शव; बीमारी से परेशान होकर युवक ने उठाया ये कदम

Tue, 13 Jun 2023 11:31 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 13 Jun 2023 11:31 AM IST
सार

रात करीब एक बजे के बाद घर से बाहर निकल कर युवक ने घर के सामने एक पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह करीब तीन बजे जब मृतक की मां बाहर निकली तो बेटे को फंदे में लटके देखा।

विज्ञापन
Troubled by illness the young man committed suicide by hanging
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर में घर के सामने गंगा मुंडा तालाब के पास एक पेड़ पर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक को फांसी में लटके सबसे पहले उसकी मां ने देखा, जिसके बाद अन्य परिजनों को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाज भेजा गया। 

विज्ञापन


मामले के बारे में जानकारी देते हुए बोधघाट थाना प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया कि मेटगुडा निवासी भगवान बघेल पिता बलिराम बघेल 27 वर्ष जो पेंटर का काम करता था। चार भाई बहनों में मृतक दूसरे नंबर का था। बताया जा रहा है कि मृतक को करीब वर्ष भर से मिर्गी की बीमारी थी। जिसके कारण लगातार वह काफी परेशान चल रहा था। बीती रात भी परिजनों के साथ खाना खाने के बाद सोने के लिए चला गया। रात करीब एक बजे के बाद घर से बाहर निकल कर घर के सामने एक पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह करीब तीन बजे जब भगवान की मां बाहर निकली तो बेटे को फंदे में लटके देखा। जिसके बाद उसने घर के अन्य लोगों को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर बोधघाट थाना प्रभारी के साथ ही अन्य स्टाफ मौके पर आया। परिजनों से पूछताछ के बाद शव को मेकाज पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed