फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Three accused who cheated 70 people in the name of doubling the money arrested in Jagdalpur

Jagdalpur: रूपये दोगुना करने के नाम पर 70 लोगों से धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 04 Jan 2024 03:12 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 04 Jan 2024 03:12 PM IST
सार

बस्तर पुलिस के द्वारा वर्ष 2021 से लगातार फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, इन आरोपियों के द्वारा 70 के लगभग लोगों को पैसा डबल करने के नाम पर पैसा लेने की बात कही थी।

विज्ञापन
Three accused who cheated 70 people in the name of doubling the money arrested in Jagdalpur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस्तर पुलिस के द्वारा वर्ष 2021 से लगातार फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, इन आरोपियों के द्वारा 70 के लगभग लोगों को पैसा डबल करने के नाम पर पैसा लेने की बात कही थी, जिसके बाद लोगों का पैसा नहीं मिलने पर मामला दर्ज कराया गया था, गबन के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को बडी सफलता मिली है।

विज्ञापन

 

मामले के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि प्रार्थी वेकेंटेश्वर राव निवासी महारानी वार्ड जगदलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि सात अगस्त 2021 को जोगेन्द्र यादव उर्फ जूगनू पिता स्व. मयाराम यादव एवं उसकी पत्नि अरूणा यादव व भाई उत्तम यादव निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी लालबाग के द्वारा शहर के विभिन्न शासकीय एवं गैर शासकीय, व्यापारियों से डेली कलेक्शन, मासिक कलेक्शन कर वार्षिक भुगतान में दुगुना रकम देना बताकर 70 लोगों से कुल 3,03,12,808 रूपये सभी से जमा करवाये और अभी तक रूपये वापस नहीं किया गया है। जमा पैसे को किसी को न देकर अभिकर्ता जोगेन्द्र यादव उर्फ जूगनू, अरूणा यादव व उत्तम यादव के द्वारा राशि गबन कर सभी लोगों के साथ धोखाधाड़ी किया गया है, प्रार्थी के रिपोर्ट पर तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना कोतवाली में धारा 409, 420, 34 भादवि का अपराध दर्ज कर जांच में लिया गया। 

विज्ञापन

 

थाना प्रभारी कोतवाली लीलाधर राठौर के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों का पता तलाश किया गया, आरोपी जोगेन्द्र यादव उर्फ जूगनू, अरूणा यादव और उत्तम यादव को पकड़ा गया है, जिनसे पूछताछ करने पर बताया कि वर्ष 2021 में सभी लोगों से स्वंय को अभिकर्ता बताकर डेली, मासिक कलेक्शन कर वार्षिक भुगतान में रकम दुगना कर वापस देने की बात बोलकर राशि 3,03,12,808 रूपये को लेकर वापस नहीं कर पाना स्वीकार किये, जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed