फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Super specialist hospital will be built soon in 10 acres at a cost of 200 crores

Jagdalpur: 10 एकड़ में 200 करोड़ की लागत से जल्द बनेगा सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल, मरीजों को होगी सुविधा

Sat, 27 May 2023 02:00 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 27 May 2023 02:00 PM IST
सार

केंद्र सरकार व राज्य सरकार के द्वारा जगदलपुर के डिमरापाल में 10 एकड़ में 200 करोड़ की लागत से सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन
Super specialist hospital will be built soon in 10 acres at a cost of 200 crores
Jagdalpur News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार व राज्य सरकार के द्वारा जगदलपुर के डिमरापाल में 10 एकड़ में 200 करोड़ की लागत से सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल तैयार किया जा रहा है। इस हॉस्पिटल के खुलने से बस्तर संभाग के साथ ही ओडिसा व तेलंगाना के मरीजों को काफी फायदा पहुंचेगा। इस हॉस्पिटल को जल्द से जल्द तैयार करने के लिए 22 मई को हेल्थ कमिश्नर के द्वारा एक बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें आने वाले जुलाई माह तक इसे तैयार करने के साथ ही शुरू करने की बात कही गई है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है की इस सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के लिए सेटअप भी तैयार कर लिया गया है। जिसके लिए 277 पदों की भर्ती भी करने की बात कही गई है। एक और जहां तृतीय व चतुर्थ श्रेणी की भर्ती व्यापम के द्वारा परीक्षा के माध्यम से की जाएगी तो वहीं डॉक्टरों की भर्ती भी करने की बात कही गई है।
विज्ञापन


इस हॉस्पिटल के खुलने से मरीजों को 300 किमी. का सफर तय करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि यहां सड़क हादसे में घायल होने वाले मरीजों के सिर में लगने वाली गंभीर चोट का इलाज हो सकेगा, साथ ही गुर्दा, कार्डियो, न्यूरो सर्जन के अलावा अन्य गंभीर मरीजों के उपचार के लिए डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे। वहीं, इस हॉस्पिटल का बाहरी काम के अलावा मशीनों का आना भी शुरू हो गया है, जिसे लगाने का काम भी शुरू हो गया है। वहीं, हेल्थ कमिश्नर के द्वारा रायपुर में हुए बैठक में बिलासपुर के साथ ही जगदलपुर में बन रहे सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल को जल्द ही शुरू करने की बात कही गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed